Paris Olympics 2024: भारतीय हॉकी टीम को कांस्य पदक जीतने पर पीएम मोदी ने दी बधाई, पोस्ट साझा कर खिलाड़ियों की कही ये बात…

Paris Olympics 2024: भारतीय हॉकी टीम को कांस्य पदक जीतने पर पीएम मोदी ने दी बधाई, पोस्ट साझा कर खिलाड़ियों की कही ये बात…

Paris Olympics 2024: नईदिल्ली। पेरिस ओलंपिक 2024 के हॉकी टूर्नामेंट में भारतीय हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक पर कब्जा जमा लिया है। भारत ने कांस्य पदक मुकाबले में स्पेन को 2-1 से हराकर यह उपलब्धि हासिल की। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने लगातार दूसरे ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने का गौरव प्राप्त किया है। मैच की शुरुआत से ही भारतीय टीम ने आक्रामक खेल दिखाया। पहले हाफ के समाप्त होने तक दोनों टीमों के बीच 1-1 की बराबरी थी। भारतीय टीम के लिए पहला गोल स्टार फॉरवर्ड, हरमनप्रीत सिंह ने किया, जबकि स्पेन ने भी जोरदार वापसी की। दूसरे हाफ में, भारतीय टीम ने और बेहतर खेल दिखाते हुए दूसरा गोल किया और अंत में 2-1 की बढ़त बनाए रखी।

दरअसल इस जीत पर भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी खुशी जताई। उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए लिखा, “एक ऐसी उपलब्धि जिसे आने वाली पीढ़ियाँ याद रखेंगी! भारतीय हॉकी टीम ने ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता! यह और भी खास है क्योंकि यह ओलंपिक में उनका लगातार दूसरा पदक है। उनकी सफलता कौशल, दृढ़ता और टीम भावना की जीत है। उन्होंने बहुत हिम्मत और लचीलापन दिखाया। खिलाड़ियों को बधाई। हर भारतीय का हॉकी से भावनात्मक जुड़ाव है और यह उपलब्धि हमारे देश के युवाओं के बीच इस खेल को और भी लोकप्रिय बनाएगी।”

बता दें कि, इस बार की जीत भारतीय हॉकी के लिए ऐतिहासिक मानी जा रही है। इससे पहले भारतीय टीम ने 2020 टोक्यो ओलंपिक में भी ब्रॉन्ज मेडल जीता था। यह लगातार सफलता भारतीय हॉकी की पुनर्निर्माण और विकास की कहानी को दर्शाती है, जो लंबे समय तक याद रखी जाएगी।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share