CG: मासूम से दुष्कर्म! बाल संरक्षण आयोग ने लिया संज्ञान, भाजयुमो ने मंत्री लक्ष्मी राजवाडे़ को सौंपा ज्ञापन

CG: मासूम से दुष्कर्म! बाल संरक्षण आयोग ने लिया संज्ञान, भाजयुमो ने मंत्री लक्ष्मी राजवाडे़ को सौंपा ज्ञापन

रायपुर। भिलाई के प्रतिष्ठित स्कूल में मासूम के साथ दुष्कर्म की घटना अब तुल पकड़ने लगा है। छत्तीसगढ़ बाल संरक्षण आयोग ने एनपीजी न्यूज की खबर को संज्ञान लिया है। आयोग ने पुलिस समेत संबंधित पक्षों को नोटिस जारी किया है। उधर, इस मामले की हाई लेवल की जांच कराए जाने की मांग को लेकर आज महिला बाल विकास एवं समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रशम दत्ता ने ज्ञापन सौंपा है।

मंत्री रजवाड़े ने प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य को आश्वस्त किया है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी। युवा मोर्च के प्रेस नोट के अनुसार 5 जुलाई को 5 वर्ष की बच्ची के साथ फिजिकल एब्यूज की घटना सामने आई जबकि स्कूल प्रबंधन के द्वारा ऐसी कोई भी घटना होने से इंकार किया जा रहा है। जब स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के पेरेंट्स को इस घटना की भनक लगी तो वह सभी स्कूल पहुंचे एवं प्राचार्य से इस संबंध में स्पष्टीकरण मांगा गया लेकिन प्राचार्य प्रशांत वशिष्ठ ने ऐसी कोई भी घटना होने से इंकार किया है। उनके जवाब से पेरेंट्स संतुष्ट नहीं हुए क्योंकि इस घटना पर पर्दा डालने की कोशिश की जा रही है।

पुलिस प्रशासन ने भी मामले की जांच को लेकर यह कह दिया है ऐसी कोई घटना ही नहीं हुई है। जबकि पेरेंट्स को यह लग रहा है कि इसमें कुछ तो कृत्य हुआ है इसलिए सभी पेरेंट्स की ओर से भाजयुमो ने आग्रह किया है. भाजयुमो ने आग्रह किया है कि इस मामले की जांच उच्च स्तरीय हो और निष्पक्ष हो ताकि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई हो।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share