MP Nayab Tehsildar News: नायब तहसीलदार ने कर दिया ऐसा कांड, प्रमोशन के बदले हो गया डिमोशन, कलेक्टर ने बना दिया पटवारी

MP Nayab Tehsildar News: नायब तहसीलदार ने कर दिया ऐसा कांड, प्रमोशन के बदले हो गया डिमोशन, कलेक्टर ने बना दिया पटवारी

MP Nayab Tehsildar News:मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले में नायब तहसीलदार अरुण चन्दवंशी का डिमोशन कर पटवारी बनाने का अनोखा मामला सामने आया है, शासन की तरफ से यह फैसला नायब तहसीलदार के पद पर रहते हुए शक्तियों का दुरुपयोग करने के चलते लिया गया है.नायब तहसीलदार अरुण चन्दवंशी पर फर्जी आदेशों और अवैध कार्यों का आरोप है.

कई फर्जी आदेश किए थे पारित

अरुण चन्दवंशी ने आगर मालवा जिले के झोटा और विजानगरी क्षेत्र में रहते हुए कई फर्जी आदेश पारित किए थे, इसके अलावा, उन्होंने गरीबी रेखा के राशनकार्ड भी एक-एक वर्ष की अवधि के लिए बनाए थे, जो शासन की नीति के खिलाफ था.

पटवारी बनाकर भेज दिया गया उज्जैन

तहसीलदार अरुण चन्दवंशी के खिलाफ लोकायुक्त में एक शिकायत भी दर्ज की गई थी, जिसमें आरोप लगाए गए थे कि उन्होंने अपने पद का गलत उपयोग किया और सरकारी नियमों का उल्लंघन किया. इसके बाद, शासन ने सख्त कदम उठाते हुए उन्हें पटवारी के पद पर तैनाती देने का आदेश दिया. अरुण चन्दवंशी बड़ागांव में नायब तहसीलदार के पद पर पदस्थ थे. फिलहाल अरुण चन्दवंशी को पटवारी बनाकर उज्जैन भेज दिया गया है.

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share