Chhattisgarh News: टीआई समेत 164 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर, हेड कांस्टेबल की पत्नी-बेटी की हत्या के समय पदस्थ कोतवाली प्रभारी नहीं हिल पाए

Chhattisgarh News: टीआई समेत 164 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर, हेड कांस्टेबल की पत्नी-बेटी की हत्या के समय पदस्थ कोतवाली प्रभारी नहीं हिल पाए

Chhattisgarh News: सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में बड़ी संख्या में टीआई, एसआई समेत पुलिसकर्मियों की ट्रांसफर सूची एसपी प्रशांत ठाकुर ने जारी की है। लेकिन सूची में ध्यान देने वाली बात यह है कि लिस्ट में कोतवाली थाना प्रभारी विमलेश दुबे का नाम नहीं है। विमलेश दुबे के कोतवाली थाना प्रभारी रहने के दौरान ही थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक तालिब शेख की पत्नी-बेटी की हत्या कबाड़ी व कुख्यात आरोपी कुलदीप साहू ने घर में घुसकर बेरहमी से की थी।

इस मामले में जांच के तौर पर सिर्फ थाने के आरक्षक प्रदीप साहू को बर्खास्त कर दिया गया था। आरक्षक पर कुख्यात आरोपी कुलदीप साहू की मां से संपर्क करने और उनकी मदद करने का आरोप था। जांच में यह भी पता चला था कि आरोपी कुलदीप साहू जिलाबदर होते हुये भी बड़ी ही शान से थाने से 200 मीटर दूर अपने निवास में रह रहा था। इसकी जानकारी कोतवाली थाने को भी थी, लेकिन इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। इस हत्याकांड के बाद थाना प्रभारी की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठे थे, जिसकों लेकर जिले की पुलिस की जमकर किरकिरी भी हुई थी।

फिलहाल, 16 जनवरी को जारी ट्रांसफर सूची में सिर्फ पांच निरीक्षकों का नाम शामिल है। साथ ही एसपी प्रशांत कुमार ठाकुर ने इसी तरह से 151 नामों की एक और सूची जारी की है। नीचे देखें दोनों सूचियों में पुलिसअधिकारियों और पुलिसकर्मियों के नाम…

नीचे देखें सूची

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share