Bilaspur High Court: कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर: सेवानिवृत्ति को लेकर हाई कोर्ट ने शासन को दिया यह निर्देश

Bilaspur High Court: कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर: सेवानिवृत्ति को लेकर हाई कोर्ट ने शासन को दिया यह निर्देश

Bilaspur High Court: बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक मामले की सुनवाई के दौरान कर्मचारियों के पक्ष में फैसला सुनाया था। कोर्ट ने राज्य शासन को निर्देशित किया था कि राज्य शासन के विभिन्न विभागों में सेवा देने वाले शासकीय कर्मचारी के सेवानिवृति के दिन ही उनके समस्त सेवानिवृति देयका भुगतान कर दिया जाए। कर्मचारियों के हित में जारी फैसले का शासन के आला अधिकारी कितनी गंभीरता के साथ पालन कर रहे हैं,इसका ताजा उदाहरण सामने आया है। नाराज हाईकोर्ट ने बिलासपुर आईजी और जांजगीर चांपा के एसपी को नोटिस जारी कर दस्तावेजों के साथ तलब किया है।

ताजा मामला एक रिटायर पुलिस इंस्पेक्टर का है। व्यास नारायण भारद्वाज, जिला जांजगीर-चांपा में पुलिस इंस्पेक्टर के पद पर पदस्थ थे। 30 जून 2022 को 62 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर उन्हें सेवानिवृत्त कर दिया गया। सेवानिवृत्ति के दो वर्ष बाद भी उनके विरूद्ध वसूली आदेश का हवाला देते हुए उनकी मासिक पेंशन, ग्रेच्युटी, अवकाश नगदीकरण एवं अन्य राशि रोक दी गई। राज्य शासन के इस निर्णय के खिलाफ अधिवक्ता अभिषेक पाण्डेय एवं दुर्गा मेहर के माध्यम से हाई कोर्ट बिलासपुर के समक्ष रिट याचिका दायर की। मामले की सुनवाई जस्टिस सचिन सिंह राजपूत के सिंगल बेंच में हुई।

याचिकाकर्ता की ओर से पैरवी करते हुए अधिवक्ता पांडेय ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (पेंशन) नियम 1976 के नियम 9 में दिशा निर्देशों व प्रावधान की जानकारी दी। अधिवक्ता ने श्यामदेव विरूद्ध छ.ग. शासन एवं अन्य के मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के फैसले का हवाला भी दिया है। हाईकोर्ट ने अपने फैसले में शासन का निर्देशित किया था कि किसी भी शासकीय कर्मचारी के सेवानिवृति के दिन ही उनके समस्त सेवानिवृति देयका भुगतान कर दिया जाए। अधिवक्ता ने कोर्ट को बताया कि हाईकोर्ट के पूर्व में जारी निर्देशों का राज्य शासन के अफसर पालन नहीं कर रहे हैं।

रिकवरी बता रहे पर नोटिस नहीं दे रहे

याचिकाकर्ता के मामले में एक और विवाद की स्थिति ये कि रिकवरी की जानकारी देते हुए आला अधिकारियों ने देयकों का भुगतान रोक दिया है। अब तक रिकवरी नोटिस जारी नहीं की गई है और ना ही इस बात की जानकारी दी जा रही है कि किस मद कब अधिक भुगतान कर दिया है। याचिका में इस बात की भी शिकायत की गई है कि विभाग के आला अधिकारी सेवानिवृति देयक से वसूली के लिए दबाव पूर्वक सहमति मांगी जा रही है।

आईजी बिलासपुर व एसपी जांजगीर का नहीं आया जवाब

12.जुलाई.2024 को मामले की प्रारंभिक सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने बिलासपुर आईजी व जांजगीर चांपा एसपी को नोटिस जारी कर जवाब ब पेश करने का निर्देश दिया था। कोर्ट ने दोनों अफसरों से पूछा था कि सेवानिवृत्ति के दो वर्ष बाद भी याचिकाकर्ता के सेवानिवृत्ति देयक का भुगतान क्यों नहीं किया गया, इसके साथ ही यदि कोई वसूली आदेश हो तो उसकी प्रति भी हाईकोर्ट में जमा करने कहा था। दोनों अफसरों ने कोर्ट के समक्ष ना तो जवाब पेश किया है और ना ही दस्तावेज। जस्टिस चंदेल ने सुनवाई के बाद दोनों अफसरों को इस मामले में तत्काल जवाब पेश करने का निर्देश दिया है। मामले की अगली सुनवाई के लिए कोर्ट ने 26 अगस्त 2024 की तिथि तय कर दी है।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share