Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Today Episode: अदालत में होगी अरमान-अभिरा के बीच जबरदस्त जंग, शो में आएगा ये धमाकेदार ट्विस्ट…

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Today Episode: अदालत में होगी अरमान-अभिरा के बीच जबरदस्त जंग, शो में आएगा ये धमाकेदार ट्विस्ट…

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Today Episode: मुंबई। हिंदी टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में ड्रामा कभी खत्म नहीं होता। इस शो में दिखाए जा रहे पौद्दार हाउस में कुछ न कुछ होता रहता है। बीते एपिसोड में देखने के लिए मिला था कि अभिरा दादी सा के साथ कटपुतली डांस करती है। इसके बाद अभिरा के साथ अरमान और रूही भी आ जाते हैं और फिर घर में शाम को एक पार्टी होती है। तो आइए जानते है कि आज के एपिसोड में और क्या-क्या होने वाला है…

आज की एपिसोड में आप देखेंगे कि, पार्टी में आए हुए चंदे को अभिरा सबके साथ मिलकर गिनती है, जो काफी कम होता है। इसी वजह से वह अरमान और घर के बाकी बच्चों के साथ मिलकर कुछ खिचड़ी पकाने लगती है। पार्टी में एक लड़का रूही को देखकर अपनी मां से बातें करना लगता है। वह लड़का बोलता है, ‘ये कावेरी आंटी की छोटी बहू ही है ना… अभी इसके पति की मौत हुई है लेकिन देखो इसे… ये तो डांस कर रही है। कितनी ज्यादा सजी धजी है।’ अरमान ये बातें सुन लेता है और वह सीधा उस लड़के के थप्पड़ मार देता है। इस मौके पर उसे लड़के की मां अरमान पर चिल्लाने लगती है लेकिन तब अभिरा भी आगे आती है और बोलती है, ‘इस लड़के को सिर्फ थप्पड़ ही नहीं लातें भी मारनी चाहिए।’ 

सीरियल में आगे देखने के लिए मिलेगा कि अभिरा से थप्पड़ खाकर वह लड़का भड़क जाता है और बोलता है, ‘क्या गलत कहा मैंने। इन जैसी लड़कियों की वजह से ही आज समाज खराब हो रहा है।’ तब अभिरा आगे आकर बोलती है, ‘ये कही का राजा है क्या। राजा नहीं है तुम वो लोग हो, जिनकी वजह से ही परिवार के लोग लड़कियों को रोकते हैं। तुम क्या सोचते हो रूही या फिर आज की लड़की रोती रहेगी। लड़की की लाइफ में कुछ होने पर वह रोएगी लेकिन वह खड़ी भी होगी। रूही रोए या सजे। तुम्हारे पेट में क्यों दर्द हो रहा है।’ इतना ही नहीं, वह उस लड़के से माफी भी मंगवाती है। इसके बाद परिवार के सभी लोग रूही का मन बहलाने की कोशिश करते हैं। रूही रोते हुए अपने कमरे में भाग जाती है। तब अभिरा रूही को शांत करवाती है। वह उसे एक गाना सुनाती है, जिससे रूही को अक्षरा की याद आ जाती है। वहीं, दूसरी तरफ माधव सबके सामने बोलता है कि रूही को उसके घर भेज देना चाहिए, लेकिन विद्या इस बात पर राजी नहीं होती। इसी वजह से दोनों के बीच बहस हो जाती है और फिर दादी सा सबको कमरे में भेज देती है। आखिर में अभिरा अरमान को संभालने के लिए उसे रोहित के वीडियो दिखाती है।

आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि, पोद्दार परिवार खबर सुनता है कि देश की जानी मानी हस्ती कावेरी पोद्दार ने अपने ज़मीर में रहकर ही लोगो के घरों में आग लगवा दी, दादी सा अरमान से कहती है कि उसके खिलाफ केस करने वाले देव सिखावत के साथ कौन कौन है ये पता लगाया जाए, तभी अभिरा वहां आ जायेगी और कहेगी कि मै अपने सर देव सिखावत के साथ हूं, और मैं गरीबों के लिए लड़ रही हूं, दादी सा कहती है कि अब अरमान तुमसे अदालत में लड़ेगा।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share