Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Today Episode: रूही अब होश में आते ही करेगी जबरदस्त हंगामा, शो की कहानी में ये नया ट्विस्ट…

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Today Episode: रूही अब होश में आते ही करेगी जबरदस्त हंगामा, शो की कहानी में ये नया ट्विस्ट…

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 16 November 2024 Episode: मुंबई। हिंदी टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में ड्रामा कभी खत्म नहीं होता. बीते एपिसोड में देखने के लिए मिला था कि, अभिरा रूही की गैरमौजूदगी में बच्चे का पूरा ख्याल रखेगी. इसी बीच शो की कहानी में कुछ महीने का लीप आ जाएगा. लीप आते ही अभिरा परिवार के साथ बच्चे का नामकरण करवाएगी. इसी बीच रूही को होश आ जाएगा. तो आइए जानते है कि आज के एपिसोड में क्या-क्या होने वाला है…

सीरियल में, रोहित को बुरा लगता है कि रूही से उसने बच्चे को छीन कर अभिरा को दे दिया. रोहित उससे माफी मांगता है. विद्या, रोहित को अपने बच्चे के लिए तड़पता देखकर परेशान होती है. मनीषा, विदया से कहती है कि उसने अभिरा और अरमान को श्राप दिया था, लेकिन ये श्राप रोहित और रूही पर पड़ गया. दूसरी तरफ रूही की तबीयत में सुधार होता है. रोहित को डर है कि नर्स, रूही को सच्चाई ना बता दे. रोहित नर्स को पूरे परिवार से दूर रखने का सोचता है.

आगे देखेगे कि, अभिरा और अरमान के बच्चे का नामकरण समारोह होता है. रोहित इसे लेकर उत्साहित हो जाता है और वह इस सेरेमनी में मनीष को आने के लिए कहता है. दादी सा खुश होती है कि विद्या ने अरमान और अभिरा को माफ कर दिया. पूजा में अरमान, रोहित को भी साथ बैठने के लिए कहता है. दूसरी तरफ रूही को होश आ जाता है. रूही बच्चे को अभिरा और अरमान के साथ देखती है और उससे छिन लेती है. रूही दावा करती है वह उसका बच्चा है. रोहित को शक होता है कि क्या रूही ने अपने बच्चे को पहचान लिया है. वहीं “ये रिश्ता क्या कहलाता है” के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि रूही को अभिरा बच्चा दे देती है. हालांकि रूही अपना बच्चा लेने से मना कर देती है.

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share