Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Today Episode: रूही मनाएगी जश्न, अभिरा-अरमान पर दादीसा ने तोड़ा बड़ा पहाड़…

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Today Episode: रूही मनाएगी जश्न, अभिरा-अरमान पर दादीसा ने तोड़ा बड़ा पहाड़…

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 3 September 2024 Episode: मुंबई। हिंदी टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में ड्रामा कभी खत्म नहीं होता। बीते एपिसोड में देखने के लिए मिला था कि, शादी एक कार्ड में अभिरा के मम्मी पापा का नाम प्रिंट नहीं होता और ही देखकर अभिरा भड़क जाती है और रूही को तमाचा जड़ देती है। इस वजह से शादी की पहली रस्म में तमाशा हो जाता है। दोनों बुरी तरह लड़ती है। तो आइए जानते है कि आज के एपिसोड में क्या-क्या होने वाला है…

सीरियल में, अभिरा विद्या से माफी मांगती है लेकिन विद्या उसे माफ नहीं करती है और वह अभिरा को सुनाकर चली जाती है। अगले दिन अभिरा सब कुछ संभालने को कोशिश करती है। ये सब विद्या शांति से देखती है। अभिरा हिमाचली खाने से लेकर कपड़ों तक सब कुछ तैयार करती है। अभिरा पहले सबके कपड़े रेडी करवाती है और फिर सबको डाइनिंग टेबल पर हिमाचली खाना टेस्ट करवाती है जो सबको पसंद आता है। इसके बाद अभिरा के लोन की बात होती है जो अप्रूव नहीं हुआ और अरमान कपड़ों का एडवांस देने वाला होता है तो अभिरा मना कर देती है। ये दादी सा देख लेती है।

आगे देखेगे कि, दादी सा अभिरा के इस एटीट्यूड को पसंद नहीं करती और दोनों की शादी के कॉन्ट्रैक्ट पेपर लाने का सोच लेती है और फिर दादी सा अरमान अभिरा को खाने के टेबल के पास कॉन्ट्रैक्ट पेपर दे देती है। वह दोनों को बताई है कि उसने शादी के कॉन्ट्रैक्ट पेपर बनवाए है जिससे उनकी शादी प्लान होगी। दादी का से इस मामले से अरमान और अभिरा की बहस भी होती है लेकिन वह किसी की नहीं सुनती। वह दोनों को पेपर रूम में जाकर पड़ने के लिए बोलती है और जब अभिरा अकेले में ये पेपर्स पड़ती है तोह वह भड़कती जाती है।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share