Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Today Episode: रूही को इस हाल में देख फूट-फूटकर रोएगी अभिरा, आया ये जबरदस्त ट्विस्ट…

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Today Episode: रूही को इस हाल में देख फूट-फूटकर रोएगी अभिरा, आया ये जबरदस्त ट्विस्ट…

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 12 November 2024 Episode: मुंबई। हिंदी टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में ड्रामा कभी खत्म नहीं होता। बीते एपिसोड में देखने के लिए मिला था कि, अरमान को रोता देखकर रोहित का दिल पसीज जाएगा. रोहित फैसला करेगा कि वो अपना बच्चा अरमान और अभिरा को दे देगा. अरमान रोहित को एसा करने से मना करेगा. हालांकि रोहित अपना एक बच्चा अभिरा की गोद में डाल देगा. तो आइए जानते है कि आज के एपिसोड में क्या-क्या होने वाला है…

सीरियल में, स्वर्णा और मनीष को जब से रूही के कोमा में जाने के बारे में पता चला है, वह काफी दुखी है. दूसरी तरफ रोहित, अरमान से रिक्वेस्ट करता है कि ये बात किसी को ना बताए. रोहित के बार-बार कहने पर अरमान उसकी बात मान लेता है. अरमान वादा करता है कि वह ये सच्चाई किसी और को नहीं बताएगा. अरमान बच्चे को रखने के लिए राजी हो जाता है. डॉक्टर रूही के बच्चे के बारे में मनीष को बताने जाता है, तभी रोहित आकर मनीष से झूठ कह देता है.

आगे देखेगे कि, अभिरा, रूही के कमरे में जाती है और उसकी हालत देखकर रोने लगती है. शो का लेटेस्ट प्रोमो सामने आया है. रूही को होश आ जाएगा और अभिरा बच्चे को लेकर पोद्दार हाउस आ चुकी है. रूही के होश में आने के बाद रोहित कैसे उसे संभालेगा. क्या रोहित अपनी पत्नी से बच्चे को लेकर झूठ बोलेगा. क्या रूही सच्चाई जानने के बाद अभिरा से अपना बच्चे छिन लेगी.

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share