Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 7 March 2025: टूट कर बिखर जाएगा अरमान का पिता माधव, चोरी-छुपे करेगा ये काम…

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 7 March 2025: टूट कर बिखर जाएगा अरमान का पिता माधव, चोरी-छुपे करेगा ये काम…

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 7 March 2025 Episode: मुंबई। हिंदी टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में ड्रामा कभी खत्म नहीं होता. बीते एपिसोड में देखने के लिए मिला था कि, चारू की बातें सुनकर मनीषा उसे जोरदार थप्पड़ जड़ देगी. वह चारू पर कियारा की जिंदगी को बर्बाद करने का आरोप लगाएगी. वहीं संजय चारू के सपोर्ट में उतरेगा. उधर मनोज भी संजय और चारू को खरी-खोटी सुनाएगा. तो आइए जानते है कि आज के एपिसोड में क्या-क्या होने वाला है…

सीरियल में, अभिरा अरमान से यह पूछेगी कि वह वकालत क्यों छोड़ना चाहता है? अरमान बताएगा कि उसका करियर उसके सरनेम की वजह से बना है और अब वह स्क्रेच से अपनी जिंदगी शुरू करना चाहता है. वहीं अभिरा अरमान के करियर को लेकर टेंशन में आ जाएगी. उधर अभिरा अरमान को बताएगी कि अब उसके पास कोई भी क्लाइंट नहीं है क्योंकि संजय ने पूरे शहर में उसको लेकर अफवाह फैला दी है, जिसके कारण अब कोई भी उसे काम नहीं दे रहा है. उधर अरमान संजय की इस करतूत से भड़क जाएगा लेकिन अभिरा उसे रोक लेगी. अरमान को लगेगा कि उसकी वजह से अभिरा की जिंदगी बर्बाद हो गई है.

आगे देखेगे कि, इसके बाद अरमान और अभिरा डिनर करने की बात कहेंगे, जब वह दोनों बाहर जाएंगे तो अरमान खाने की हालत देखकर टेंशन में आ जाएगा. उधर कुछ महिलाएं बच्चों के ट्यूशन को लेकर बात कर रहे होंगे तो अभिरा के दिमाग में ये आइडिया आएगा कि वह ट्यूशन पढ़ाएगी. माधव अरमान और अभिरा को ढूंढ लेगा और वह अपने बेटे-बहू की हालत देखकर बुरी तरह से टूट जाएगा. वह देखेगा कि अरमान और अभिरा शिवानी के आसपास सो रहे हैं. वह राशन का थोड़ा सामान उनके घर में रख देगा और रोते हए वहां से चला जाएगा और यहीं पर एपिसोड खत्म हो जाएगा.

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share