Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 1 March 2025: अरमान को आया पैनिक अटैक, विद्या-कावेरी का हुआ चौंका देने वाला पर्दाफाश…

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 1 March 2025: अरमान को आया पैनिक अटैक, विद्या-कावेरी का हुआ चौंका देने वाला पर्दाफाश…

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 1 March 2025 Episode: मुंबई। हिंदी टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में ड्रामा कभी खत्म नहीं होता. बीते एपिसोड में देखने के लिए मिला था कि, अभिरा शिवानी को प्यार से सुलाने की कोशिश करेगी. वहीं शिवानी विद्या और कावेरी के बारे में सोचकर परेशान हो जाएगी और उसे पैनिक अटैक आ जाएगा. तो आइए जानते है कि आज के एपिसोड में क्या-क्या होने वाला है…

सीरियल में, अभिरा कड़े शब्दों में आश्रम की महिलाओं से पूछेगी कि वह किसके कहने पर यहां आई हैं और शिवानी को कहां ले जा रही हैं, जिसके बाद वह महिलाएं पूरा सच उगल देंगी और अभिरा को बताएंगी कि विद्या ने ही उन्हें फोन करके यहां बुलाया था. विद्या और कावेरी ने पिछले कई सालों से शिवानी को आश्रम में छुपाकर रखा था और वह आश्रम को हर महीने पैसे भेजती थीं. यह बात सुनकर पूरा पोद्दार परिवार हैरान रह जाएगा तो वहीं अरमान को भी बड़ा सदमा लगेगा.

आगे देखेगे कि, अरमान जब विद्या से सवाल करेगा तो वह कहेगी कि हां मैंने ऐसा किया है. यह सुनकर अरमान बिखर जाएगा लेकिन इतने में ही कावेरी पोद्दार पूरे परिवार के सामने सच का खुलासा करेगी कि और कहेगी कि या सब कुछ उसका ही किया धरा है. उसने ही माधव को शिवानी और अरमान से दूर किया था और विद्या की शादी माधव से करवाई थी. कावेरी अरमान से पोद्दार हाउस छोड़ने के लिए कहेगी, जिसके बाद वह अपनी मां शिवानी के साथ उस परिवार को हमेशा के लिए छोड देगा.

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share