Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 09 March 2025: अभीर का बैंड बजाएगी ये गुस्साई लड़की, दर-दर की ठोकरें खाएगा अरमान…

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 09 March 2025: अभीर का बैंड बजाएगी ये गुस्साई लड़की, दर-दर की ठोकरें खाएगा अरमान…

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 09 March 2025 Episode: मुंबई। हिंदी टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में ड्रामा कभी खत्म नहीं होता. बीते एपिसोड में देखने के लिए मिला था कि, अरमान और अभिरा डिनर करने की बात कहेंगे, जब वह दोनों बाहर जाएंगे तो अरमान खाने की हालत देखकर टेंशन में आ जाएगा. उधर कुछ महिलाएं बच्चों के ट्यूशन को लेकर बात कर रहे होंगे तो अभिरा के दिमाग में ये आइडिया आएगा कि वह ट्यूशन पढ़ाएगी. तो आइए जानते है कि आज के एपिसोड में क्या-क्या होने वाला है…

सीरियल में, अभिरा कॉलोनी के बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने का फैसला लेती है और उनकी मां को भी मना लेती है. तभी वह सड़क पर कुछ बच्चों की जान बचाते हुए खुद घायल हो जाती है. दूसरी तरफ अबीर और कियारा की पग फेरे की रस्म पोद्दार हाउस में होती है. यहां पर चारू कियारा की बहन होने के नाते अबीर को पान खिलाती है और जब अबीर नहीं खाता तो उसे मुंह में जबरदस्ती भर देती है. वहीं, अबीर कियारा का गुस्सा देखकर उससे रूम में बात करने जाता है तो कियारा उसे खूब सुनाती है. इसके बाद अभिरा का घर दिखाते हैं, जहां वह अरमान का इंतजार करती है और अरमान जॉब न मिलने की वजह से धका हारा घर आता है. इस मौके पर वह कुछ सामान लाता है, जिससे वह बेड बनाने की कोशिश करता है. तब अभिरा उसे समझाती है.

आगे देखेगे कि, अबीर कार में कियारा से अपना दर्द बांटता है और कियारा उसे संभालती है. वहीं, कॉलोनी में अभिरा अरमान का मूड ठीक करने में लग जाती है. वह उसे साइकिल पर घूमाने की कोशिश करती है, तो उसकी चप्पल टूट जाती है. तब अभिरा अपना जुगाड़ चलाती है. इसके बाद अभिरा और अरमान रोमांटिक नाइट गुजारते हैं. अगले दिन पोद्दार हाउस में हंगामा मचा होता है. उनकी कई जरूरी चीजें जो अरमान करता था, वो अब नहीं हो रही.

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share