Yamunanagar Murder Case: समलैंगिक बहन का भाभी पर आया दिल, मां और भाई की बेरहमी से कर दी हत्या, जानिए वासना और पाप की पूरी कहानी

Yamunanagar Murder Case: समलैंगिक बहन का भाभी पर आया दिल, मां और भाई की बेरहमी से कर दी हत्या, जानिए वासना और पाप की पूरी कहानी

Yamunanagar Murder Case: हरियाणा के यमुनानगर में दिल दहला देने वाला डबल मर्डर केस सामने आया है। एक बेटी ने अपनी मां और भाई की बेरहमी से हत्या कर दी। लोगों को यकीन नहीं हो रहा कि घर की इकलौती बेटी इतनी बड़ी साजिश कैसे रच सकती है।

पुलिस पूछताछ में पता चला कि 27 वर्षीय काजल एक समलैंगिक लड़की है और उसे बचपन से ही लड़कों की तरह रहने का शौक था। काजल के भाई राहुल की दो शादियां हुई थीं। उसकी पहली शादी काजल ने अपनी एक सहेली से कराई थी, लेकिन बाद में काजल अपनी सहेली को रात में अपने कमरे में बुलाने लगी। राहुल को जब इस बात का पता चला, तो घर में काफी विवाद हुआ।

राहुल और उसकी पहली पत्नी के अलग होने के बाद राहुल ने दूसरी शादी की। लेकिन काजल का उसकी दूसरी भाभी से भी विवाद रहता था, जिसके चलते वह भी कुछ समय बाद अपने मायके चली गई। इन सब बातों को लेकर अक्सर काजल का झगड़ा अपनी मां और भाई से होता था।

हत्या के बाद ब्यूटी पार्लर गई काजल

हत्या के बाद काजल ने घर में रखे करीब 14 लाख रुपए के गहने स्कूटी की डिग्गी में रखे और बाहर निकल गई। पहले वह मोहल्ले में घूमती रही और फिर ब्यूटी पार्लर जाकर अपने बाल स्ट्रेट कराए। जब उसे यकीन हो गया कि पुलिस घर पहुंच गई होगी और लोग इसे लूट समझ रहे होंगे, तो वह वापस घर आई। उसने पुलिस को बताया कि वह जूस लेने के लिए बाहर गई थी। काजल ने वीआईपी नवाब नाम से अपना इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया हुआ था, जहां वह रील्स बनाकर शेयर करती थी। उसने अपने हाथ पर नवाब नाम का टैटू भी गुदवा रखा था।

काजल के साथ मिलकर हत्या करने वाला कृष भी बेहद शातिर निकला। हत्या के बाद वह ऋषिकेश भाग गया। उसने हत्या में इस्तेमाल की गई रॉड को एक पार्क में और अपने कपड़ों को एक नहर में फेंक दिया। हालांकि, पुलिस की गिरफ्त में आते ही काजल टूट गई और उसने अपने साथ-साथ कृष का भी सारा सच खोल दिया।

पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है और सभी सबूतों को इकट्ठा कर रही है। इस जघन्य अपराध ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है और लोगों को यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि कैसे एक बेटी इतनी क्रूर हो सकती है।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share