क्या Google Maps हो जाएगा पुराना? Apple का Surveyor ऐप ला रहा है ऐसा फीचर, जो पहले कभी नहीं था! देखें क्या है खास

Apple Surveyor App: अगर आप भी रास्ता ढूंढने के लिए अपने iPhone में Apple Maps का इस्तेमाल करते हैं, तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है। Apple ने एक नया ऐप लॉन्च किया है, जिसका नाम है ‘सर्वेयर’। यह ऐप Apple Maps को और भी ज्यादा सटीक और भरोसेमंद बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। माना जा रहा है कि Apple का यह कदम सीधे तौर पर Google Maps को कड़ी टक्कर देगा। यह नया ऐप सड़कों और आसपास के इलाकों का एकदम ताजा और सही डेटा इकट्ठा करेगा, जिससे Apple Maps पहले से कहीं ज्यादा बेहतर जानकारी दे पाएगा। आइए जानते हैं इस नए Surveyor ऐप में क्या है खास।
Surveyor ऐप कैसे करेगा काम?
Apple का यह नया Surveyor ऐप असली दुनिया से मैपिंग डेटा इकट्ठा करने के लिए बनाया गया है। MacRumors की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस ऐप की मदद से सड़कों के किनारे लगे साइनबोर्ड, ट्रैफिक सिग्नल और दूसरी जरूरी जानकारियों को तुरंत रिकॉर्ड किया जाएगा। इसका मतलब है कि Apple Maps पर आपको हमेशा अपडेटेड जानकारी मिलेगी, जिससे रास्ता ढूंढना और भी आसान हो जाएगा।
आम लोगों के लिए नहीं है यह ऐप
हालांकि, यह ऐप आम लोगों के लिए नहीं है। यह सिर्फ उन कंपनियों के लिए उपलब्ध होगा जो Apple के साथ मिलकर मैपिंग का काम करती हैं। जब कोई इस ऐप को डाउनलोड करके खोलता है, तो उसे ‘Open Partner App’ का विकल्प दिखाई देता है। इस पर क्लिक करने से एक दूसरी ऐप खुलती है, जिसका नाम है ‘Premise’।
क्या है Premise ऐप?
Premise एक ऐसी कंपनी है जो लोगों को छोटे-छोटे काम करने के बदले पैसे देती है। इस ऐप पर यूजर्स को सर्वे करने, अपने आसपास की जानकारी जैसे कहीं पर निर्माण कार्य चल रहा हो या किराने के सामान की कीमतें बताने जैसे काम मिलते हैं। साथ ही, उन्हें शहर की अलग-अलग जगहों की तस्वीरें खींचने का भी काम दिया जाता है। Surveyor ऐप इसी Premise ऐप के साथ मिलकर काम करता है, जिससे Apple को रियल-टाइम में सटीक मैपिंग डेटा मिलता रहता है।
Apple Maps यूजर्स को क्या होगा फायदा?
इस नए बदलाव के बाद Apple Maps और भी ज्यादा भरोसेमंद और सटीक बनेगा। यह लगातार अपडेट होता रहेगा, जिससे यूजर्स को हमेशा सही जानकारी मिलेगी। भले ही यह ऐप सीधे तौर पर आम लोगों के लिए नहीं है, लेकिन इसका फायदा सभी Apple Maps इस्तेमाल करने वालों को जरूर मिलेगा।
क्या Google Maps को दे पाएगा टक्कर?
अब देखना यह है कि Apple का यह नया कदम Google Maps को किस तरह से चुनौती देता है और क्या वाकई में Google Maps को पीछे छोड़ पाएगा।