Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Today Episode: रूही बहन को जड़ेगी जोरदार थप्पड़, अभिरा की सच्चाई बताएगा मनीष गोनयका…

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Today Episode: रूही बहन को जड़ेगी जोरदार थप्पड़, अभिरा की सच्चाई बताएगा मनीष गोनयका…

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 10 September 2024 Episode: मुंबई। हिंदी टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में ड्रामा कभी खत्म नहीं होता। बीते एपिसोड में देखने के लिए मिला था कि, अभिरा पहाड़ी स्टाइल वाली रस्म काफी अच्छे से करती है और उसी में मनीष गोयनका को पता चल जाता है कि अभिरा अक्षरा की बेटी है। इतना ही नहीं मनीष की तबीयत बिगड़ जाती है लेकिन अभिरा उन्हें ठीक कर देती है। तो आइए जानते है कि आज के एपिसोड में क्या-क्या होने वाला है…

सीरियल में, अभिरा अरमान के साथ बैठकर अगले दिन के फंक्शन के बारे में बात करती है। तब अरमान उसे उसके परिवार के बारे में पूछता है और पता लगाने के लिए बोलता है लेकिन अभिरा मना कर देती है। दूसरी तरफ दादी सा संजय से बात करती है और बताती है कि इस रस्म में अभिरा और उसकी आखिरी जंग होगी। इतना ही नहीं वह मानती है कि इस रस्म में अभिरा को परिवार की अहमियत पता चलेगी, जिससे वह कभी ये घर छोड़कर जाने का नहीं सोचेगी।

आगे देखेगे कि, अगले दिन सभी लोग रस्म के लिए तैयार होते हैं और फिर दादी सा अभिरा से उसके परिवार के बारे में पूछते हैं तभी घर में मनीष गोयनका आते हैं और अभिरा की मामा भात की रस्म करने के लिए बोलते हैं। इस दौरान संजय मनीष गोयनका से सवाल करता है तो मनीष गोयनका गुस्से में खुलासा कर देते हैं की वह अक्षरा कि बेटी है। ये बात रूही के लिए झटके से कम नहीं होती और वह सीधा अभिरा को थप्पड़ जड़ देती है। वह अभिरा को खूब सुनाती है और उसकी मां अक्षरा की खूनी बोलती है। अभिरा ये सब बर्दास्त नहीं कर पाती और शादी तोड़कर भाग जाती है।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share