Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Today Episode: संजय पर हाथ उठाएगा मनीष गोयनका, टूटेगी अभिरा-अरमान की शादी…

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Today Episode: संजय पर हाथ उठाएगा मनीष गोयनका, टूटेगी अभिरा-अरमान की शादी…

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 17 September 2024 Episode: मुंबई। हिंदी टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में ड्रामा कभी खत्म नहीं होता। बीते एपिसोड में देखने के लिए मिला था कि, अभिरा की प्रेग्नेंसी न्यूज रूही के हाथ लग जाती है और फिर वह अरमान को इस बारे में बताती है। अरमान इस बात जानकर टूट जाता है कि अभिरा कभी मां नहीं बन पाएगी, लेकिन वह रूही को चुप करवा देता है। अब रूही नई चाल चलेगी। वह किसी तरह घरवालों के सामने अभिरा की सच्चाई लाकर रख देगी। तो आइए जानते है कि आज के एपिसोड में क्या-क्या होने वाला है…

सीरियल में, अभिरा और अरमान की मेहंदी की रस्म चल रही होती है और मनीषा चाची अभिरा से बाहर जाने की वजह पूछती है। तभी अभिरा के हाथ पर अरमान का नाम लिखने की बात आती। दूसरी तरफ रूही इस बात को लेकर परेशान होती है कि अरमान ने अभिरा को कुछ भी नहीं कहा। ऐसे में वह किसी तरह अभिरा की रिपोर्ट दादी सा या फिर विद्या मां के सामने लाने की कोशिश करती है और वह इसमें सफल भी हो जाती है। 

आगे देखेगे कि, विद्या अभिरा की रिपोर्ट देख लेती है और देखते ही घरवालों के सामने अचानक बोल पड़ती है कि अभिरा के हाथ पर अरमान के नाम की मेहंदी नहीं लगेगी। वह सबको बता देती है कि अभिरा कभी मां नहीं बन पाएगी। ये सुनकर अरमान अपनी मां को शांत करवाता है और बताती है कि उसे ये बात पता है। सच जानकर अभिरा के पैरों तले जमीन खिसक जाती है।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share