Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Today Episode: कावेरी से जमकर पंगा लेगी अभिरा, शो में इस बखेड़ा से मचेगा बड़ा बवाल…

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Today Episode: कावेरी से जमकर पंगा लेगी अभिरा, शो में इस बखेड़ा से मचेगा बड़ा बवाल…

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 6 September 2024 Episode: मुंबई। हिंदी टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में ड्रामा कभी खत्म नहीं होता। बीते एपिसोड में देखने के लिए मिला था कि, कावेरी अभिरा को अल्टीमेटम देती है। अभिरा वादा करती है कि वो समय पर रुपए जमा कर लेगी। रुपए हासिल करने के लिए अभिरा कोर्ट पहुंच जाती है। वहीं परिवार के लोग और अरमान फंशन की तैयारी शुरू कर देते हैं। तो आइए जानते है कि आज के एपिसोड में क्या-क्या होने वाला है…

सीरियल में, परिवार के लोग चुपके से अभिरा की मदद करने की कोशिश करेंगे। परिवार के लोग अभिरा को चेक थमाएंगे। हालांकि अभिरा किसी की भी मदद लेने से साफ इनकार कर देगी। अभिरा कोर्ट में कुछ रुपए ही जमा कर पाएगी। वहीं अरमान अभिरा का इंतजार करेगा। अरमान अभिरा को तलाशने के लिए निकल जाएगा। दूसरी तरफ एक आदमी अभिरा की मदद करने की कोशिश करेगा।

आगे देखेगे कि, आदमी अभिरा से कहेगा कि केस हारने के एवज में वो उसे 10 लाख रुपए देगा। हालांकि अभिरा इस आदमी से रुपए नहीं ले पाएगी। इसी बीच कावेरी की सेकेट्री अभिरा के पीछे पड़ जाएगी। ऐसे में अभिरा कावरी के पास जाएगी। अभिरा को कावेरी बताएगी कि उसे परिवार की इज्जत का ख्याल रखना होगा। कावेरी अभिरा को अपनी शर्त बार बार याद दिलाएगी। इसी बीच अभिरा ढ़ोल नगाड़े लेकर अरमान के घर पर पहुंच जाएगी। यहां पर अभिरा की मुलाकात मनीष से होगी। अभिरा को देखते ही मनीष हजार सवाल करेगा। मनीष जान जाएगा कि अभिरा अक्षरा की ही बेटी है। ये सच समने आते ही मनीष का पारा सातवें आसमान पर पहुंच जाएगा। मनीष अभिरा को अक्षरा की मौत का जिम्मेदार बताएगा।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share