Vishnudeo Cabinet Meeting: दो दिन बाद बैठेगी विष्‍णुदेव की कैबिनेट: मंत्रालय में होगी बैठक, इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

Vishnudeo Cabinet Meeting: दो दिन बाद बैठेगी विष्‍णुदेव की कैबिनेट: मंत्रालय में होगी बैठक, इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

Vishnudeo Cabinet Meeting: रायपुर। मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय की अध्‍यक्षता में 16 अक्‍टूबर को राज्‍य कैबिनेट की बैठक होगी। यह बैठक मंत्रालय में सुबह करीब 11 बजे शुरू होगी। इस बैठक पर राज्‍य के किसानों, सरकारी कर्मचारियों के साथ ही युवाओं की भी नजर रहेगी।

विष्‍णुदेव कैबिनेट की पिछली बैठक 20 सितंबर को हुई थी। इसके बाद से कैबिनेट की बैठक नहीं हो पाई है। इस महीने के पहले सप्‍ताह में बैठक कराने का प्रस्‍ताव था, लेकिन मंत्रियों के क्षेत्र में व्‍यस्‍तता की वजह से बैठक टाल दी गई। अब यह बैठक 16 तारीख को होने जा रही है।

इस बैठक में राज्‍य सरकार धान खरीदी और राज्‍योत्‍सव की तैयारियों की समीक्षा कर सकती है। बता दें कि धान खरीदी के लिए गठित मंत्रिमंडलीय उपसमिति ने इस साल 160 लाख टन धान खरीदी का लक्ष्‍य रखा है। खरीदी शुरू करने के लिए 15 नवंबर की तारीख प्रस्‍तावित की है। इन फैसलों पर कैबिनेट की मुहर लगनी है।

इसी तरह डीए की मांग कर रहे प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों की भी नजरे फिर एक बार इस बैठक पर रहेगी। प्रदेश के कर्मचारी 4 प्रतिशत डीए बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। चर्चा है कि राज्‍य सरकार कुछ विभागों में नए पदों की स्‍वीकृति दे सकती है। कैबिनेट की बैठक में विधायकों का यात्रा भत्‍ता बढ़ाए जाने के प्रस्‍ताव को भी अनुमोदन के लिए रखा जा सकता है।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share