Vishnudeo Sai Cabinet: विष्‍णुदेव साय कैबिनेट की बैठक कल: मोदी की गारंटी सहित इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

Vishnudeo Sai Cabinet: विष्‍णुदेव साय कैबिनेट की बैठक कल: मोदी की गारंटी सहित इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

Vishnudeo Sai Cabinet: रायपुर। छत्‍तीसगढ़ सरकार की कैबिनेट की कल (बुधवार) को बैठक होगी। मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय की अध्‍यक्षता में यह बैठक कल शाम को मंत्रालय में होगी। लोकसभा चुनाव की अधिसूचना से पहले प्रस्‍तावित इस बैठक में सरकार कुछ महत्‍वपूर्ण फैसले ले सकती है।

सूत्रों के अनुसार कैबिनेट की बैठक में महतारी वंदन और धान किसानों को बोनस वितरण पर चर्चा होगी। बता दें कि महतारी वंदन योजना का शुभारंभ 7 मार्च को करने की तैयारी है। इसके लिए बालोद में कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी है। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आ सकते हैं। अफसरों के अनुसार मोदी का दौरा कार्यक्रम नहीं बन पाया तो वे वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्‍यम से कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहीं, प्रदेश के करीब 24 लाख किसानों को 12 मार्च को धान बोनस की राशि वितरण की तैयारी है। बताया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए मोदी की गारंटी वाली योजनाओं को लागू करने पर भी सरकार कुछ बड़े फैसले ले सकती है। बतातें चले कि इससे पहले राज्य कैबिनेट की 9 फरवरी को विधानसभा भवन में बैठक हुई थी।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share