Vishnudeo Cabinet Reshffule: मंत्रिमंडल विस्तार: राज्यपाल का बस्तर दौरा हुआ निरस्त, विष्णुदेव कैबिनेट का विस्तार कभी भी

Vishnudeo Cabinet Reshffule: रायपुर। छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव कैबिनेट का विस्तार कल किसी भी टाईम हो सकता है। हालांकि, इसकी अभी अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। मगर एनपीजी न्यूज को सरकार के जिम्मेदार सूत्रों ने बताया कि कल की पूरी संभावना है।
जाहिर है, नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव के पहले सरकार नए मंत्रियों को शपथ दिलाना चाहती है। इसलिए, अब टाईम नहीं है।
बताते हैं, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के दिल्ली दौरे में मंत्रिमंडल विस्तार को मंजूरी के साथ ही कौन नए मंत्री बनेगा, इसे भी फायनल किया गया था। छत्तीसगढ़ सदन में पार्टी की शीर्ष नेताओं की बैठक के बाद बद कमरे में इस पर भी चर्चा हुई थी। सिर्फ समय का इंतजार था कि किस डेट को मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाए।
वैसे 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी बाजपेयी के जन्मदिवस पर शपथ की संभावना थी। मगर कल मुख्यमंत्री का जशपुर में कार्यक्रम था। उन्हें कल शाम को रायपुर लौटना था। मगर उनका प्रोग्राम निरस्त हो गया। वे आज लौटेंगे रायपुर।
यह भी पता चला है कि कल देर शाम नए मंत्रियों के शपथ कार्यक्रम की सूचना राजभवन को दे दी गई थी। इसी वजह से राज्यपाल रामेन डेका ने आज दो दिन का बस्तर दौरा रद्द कर दिया।
सरकार के सूत्रों ने बताया कि पूरी संभावना है कि कल दोपहर या शाम तक नए मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी। किसी विशेष परिस्थितियों में यदि कल नहीं हो पाया तो फिर 28 जनवरी को शपथ ग्रहण आयोजित किया जाएगा।






