Viral Video: प्रेमिका के प्यार में पागल प्रेमी ने किया ऐसा कांड, वीडियो देखकर आप भी पकड़ लेंगे सिर…

Viral Video: नईदिल्ली। अक्सर अपने प्रेमी और प्रेमिका के बीच इस ये बात तो जरुर सुन ही होगा…। मैं तुम्हारे लिए दुनिया से लड़ जऊंगा और असमान से चांद-तारे तोड़ लाऊंगा। ये तो प्रेमी-प्रेमिका के बीच इस तरह के संवाद आम हैं। लोग अपने प्यार को अनोखे ढंग से साबित करने के लिए अजीबो-गरीब हरकतें करने से बाज नहीं आते। हाथ और माथे तक तो गुदवाना ठीक था लेकिन, इस बार मजनुओं की दौड़ में एक नया आशिक सामने आया है। जिसकी इस हरकत का वीडियो सोशल मीडिया खूब बवाल मचा रह है। इस वीडियो पर लोग हैरान हैं और सिर पकड़कर लड़के के इस कारनामे के जमकर मजे भी ले रहे हैं।
मीडिया खबर के मुताबिक, यह वीडियो पिछले साल दिसंबर में इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया था। यह वीडियो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। क्लिप में एक टैटू कलाकार को शख्स के निचले होंठ पर ‘अमृता’ नाम गोदते हुए दिखाया गया है। वीडियो में फिर टैटू बनाने की प्रक्रिया दिखाई जाती है। वीडियो शेयर करते हुए सोशल मीडिया हैंडलर ने कैप्शन में लिखा है, “लव।” इस वीडियो पर इंटरनेट यूजर्स की ओर से मजेदार प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। इसे 9 मिलियन बार देखा जा चुका है और गिनती अभी भी जारी है। ज्यादातर यूजर्स ने इस आशिक को “पागल” करार दिया। कई लोग उसका मजाक उड़ाया है। देखिए वीडियो…
वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, “भले ही उसका ब्रेकअप हो जाए! उसकी पत्नी को इसका पता नहीं चल सकता। चतुर चाल है।” एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, “पैसे बर्बाद मत करो, सबसे पहले अपने दांत साफ करो।” तीसरे ने मजाक में कहा, “एक दोस्त के रूप में मैं सालगिरह उपहार विचारों में से एक की सिफारिश कर रहा हूं।” इससे पहले, ब्रिटेन में एक महिला ने अपने साथी के प्रति अपने प्यार का इजहार करने के लिए माथे पर ‘केविन’ नाम गुदवाते हुए एक वीडियो पोस्ट किया था। एक इंस्टाग्राम वीडियो में, एक टैटू कलाकार अपने माथे पर स्याही से विशाल, काले अक्षरों में ‘केविन’ नाम लिखता हुआ दिखाई दे रहा है। हालांकि शुरुआत में वह दर्द और परेशानी में लग रही थीं, लेकिन बाद में बहुत खुश थी।






