Vande Bharat Sleeper Train: वंदे भारत स्लीपर ट्रेन: इन दो स्टेशनों के बीच दौड़ेगी देश की पहली स्लीपर वंदे भारत

Vande Bharat Sleeper Train: नई दिल्ली। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक समारोह में सितंबर 2024 में वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के प्रोटोटाइप का अनावरण किया था। जिस गति से काम चल रहा है उसे देखते हुए उम्मीद जताई जा रही है कि जनवरी 2025 तक भारत को पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन मिल जाएगी। पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन नई दिल्ली से श्रीनगर के बीच दौड़ेगी। रेल मंत्रालय ने रूट चार्ट के साथ ही किराया भी तय कर दिया है। देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन चलने का गौरव श्रीनगर को मिलने जा रहा है।
भारतीय रेलवे में आधुनिकीकरण का दौर चल रहा है। रेलवे ट्रेक के अलावा ट्रेनों के फेरे बढ़ाने के साथ ही यात्रियों को आधुनिक सुविधा मुहैया कराने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है। इसी कड़ी में वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत की गई है। लंबी दूरी के ट्रेनों में इसे आराम दायक के साथ ही कम समय में सफर पूरा कर ले रहे हैं। यात्रियों को आधुनिक सुविधा देने के साथ रेल सेवा के क्षेत्र में लगातार विस्तार किया जा रहा है। केंद्र सरकार ने वर्ष 2019 में भारत में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन लांच किया है। वंदे भारत देश की सबसे तेज गति से चलने वाली ट्रेन है। वर्ष 2019 से लेकर 4 सितंबर, 2024 तक देश में 60 वंदे भारत ट्रेनें शुरू हो चुकी हैं। ये ट्रेनें 24 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 280 से ज़्यादा ज़िलों को ना केवल कवर कर रही है, साथ ही यहां के रहवासियों को बेहतर सुविधा का विकल्प भी दे रही है।
किराया है ज्यादा,सुविधा भी बेहतर
आमतौर पर वंदे भारत ट्रेन का किराया सामान्य एसी ट्रेनों से जयादा है। वंदे भारत के बाद भारतीय रेलवे ने वंदे भारत एक्सप्रेस स्लीपर वर्जन भी ला रही है। वर्ष 2025 मे नया वर्जन का यह ट्रेन पटरी पर दौड़ते नजर आएगी। इसकी शुरुआत दिल्ली से श्रीनगर के बीच हो रही है। रेलवे ने इसकी तैयारी भी शुरु कर दी है। रेलवे ने रूट चार्ट से लेकर किराया भी तय कर दिया है।
800 किमी की दूरी 13 घंटे में करेगी तय
देश की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस स्लीपर ट्रेन दिल्ली से श्रीनगर के बीच दौड़ेगी। 800 किलोमीटर की दूरी 13 घंटे में तय करेगी। नया वर्जन का यह वंदे भारत एक्सप्रेस स्लीपर ट्रेन उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक यानी यूएसबीआरएल प्रोजेक्ट के तहत चलाई जाएगी।
इन स्टेशनों में रहेगा ठहराव
दिल्ली से श्रीनगर के बीच चलने वाला वंदे भारत एक्सप्रेस स्लीपर ट्रेन अंबाला कैंट जंक्शन, लुधियाना जंक्शन, कठुआ, जम्मू तवी, श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा, संगलदान और बनिहाल स्टेशनों पर ठहराव रहेगा। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शाम 7 बजे नई दिल्ली से चलकर सुबह 8 बजे श्रीनगर पहुंचेगी। यात्रियों को ट्रेन में तीन तरह की कोच मिलेंगे. जो AC 3 टियर (3A), AC 2 टियर (2A) और AC फर्स्ट क्लास (1A) इस तरह से होंगे।
ऐसे रहेगा किराया
AC 3 टियर, दो हजार, AC 2 टियर 2500 रुपये व AC फर्स्ट क्लास तीन हजाार रुपये






