Urfi Javed: Oh My God! उर्फी जावेद के कंधे पर चढ़ा भारी भरकम शख्स, हैरान VIDEO देख लोग बोले- स्त्री है तो…

Urfi Javed: Oh My God! उर्फी जावेद के कंधे पर चढ़ा भारी भरकम शख्स, हैरान VIDEO देख लोग बोले- स्त्री है तो…

Urfi Javed: मुंबई। सोशल मीडिया मॉडल उर्फी जावेद इन दिनों अपने शो ‘फॉलो कर लो यार’ को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। उर्फी जावेद की जिंदगी पर बना ये शो अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रहा है। उर्फी जावेद अपने शो ‘फॉलो कर लो यार’ के प्रमोशन करने का कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं और इसके लिए अलग-अलग पैंतरे अपना रही हैं। अब उर्फी जावेद ने अपने सोशल मीडिया पर नया वीडियो शेयर किया है जो लोगों का ध्यान खींच रहा है। उर्फी जावेद का ये वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है और इस पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं।

उर्फी जावेद ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपना एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि उर्फी जावेद ने हमेशा की तरह लोगों को चौंकाया है। इस बार उर्फी जावेद की आउटफिट लोगों को हैरान कर रही है क्योंकि उनके कंधे पर डमी नजर आ रहा है। उर्फी जावेद कहती हैं कि वह लोगों से लगातार कह रही है कि ‘फॉलो कर लो यार’ और इस आदमी ने सीरियली ही फॉलो कर लिया और अब पीछा नहीं छोड़ रहा है। उर्फी जावेद का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। देखिए वीडियो…

उर्फी जावेद के वीडियो को देख लोग उनकी क्रिएटिविटी देख दंग रह गए। एक यूजर ने लिखा है, ‘भाई साहब, उर्फी की क्रिएटिविटी।’ एक यूजर ने लिखा है, ‘वो स्त्री है कुछ भी कर सकती है।’ एक यूजर ने लिखा है, एक यूजर ने लिखा है, ‘विक्रम बेताल।’ एक यूजर ने लिखा है, ‘अबे ये क्या नया ले आई।’ इस तरह से उर्फी जावेद को लेकर लोग कमेंट कर रहे हैं। बताते चलें कि उर्फी जावेद ने टीवी इंडस्ट्री से अपने करियर की शुरुआत की थी। उर्फी जावेद कुछ टीवी सीरियल में काम करने के अलावा कई रियलिटी शोज में भी नजर आ चुकी हैं।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share