Urfi Javed and Tripti Dimri: सरेआम उर्फी जावेद ने रणबीर कपूर की एक्ट्रेस तृप्ति की उड़ाई खिल्ली, बोली- वो जो गंदा-सा…

Urfi Javed and Tripti Dimri: सरेआम उर्फी जावेद ने रणबीर कपूर की एक्ट्रेस तृप्ति की उड़ाई खिल्ली, बोली- वो जो गंदा-सा…

Urfi Javed and Tripti Dimri: मुंबई। टीवी की क्वीन उर्फी जावेद अपने बेबाक बयानों को लेकर काफी सुर्खियों में रहती हैं. उर्फी हर समसामयिक मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रखती हैं. अपने अतरंगी आउटफिट्स से फैंस के होश उड़ाने वाली उर्फी जावेद ने हाल ही में नेशनल क्रश तृप्ति डिमरी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान तृप्ति के डांसिंग स्किल्स की जमकर खिल्ली उड़ाई और कहा कि इतना सुंदर चेहरा है लेकिन वह डांस बहुत गंदा करती हैं. उर्फी जावेद का यह वीडियो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. 

दरअसल, इंस्टेंट बॉलीवुड को दिए एक इंटरव्यू में उर्फी जावेद ने तृप्ति डिमरी के डांसिंग स्किल्स पर जमकर निशाना साधा. एक्ट्रेस जब पूछा गया कि ऐसा कौन-सा एक्टर से जिसे डांस क्लास जॉइन करनी चाहिए तो उर्फी जावेद ने बिना झिझके ‘एनिमल’ एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी का नाम ले लिया. उर्फी ने कहा, ‘डांस के लिए मैं बोलना चाहूंगी तृप्ति डिमरी. वह बहुत अच्छी एक्ट्रेस है लेकिन उसने वो जो किया ना, वो जो गंदा-सा.’ उर्फी ने तृप्ति से सवाल करते हुए पूछा, ‘क्यों तृप्ति क्यों, कितनी सुंदर लड़की है, कितनी बेहतरीन एक्ट्रेस है. लेकिन डांस में बिल्कुल नास पीट दी उसने अपनी.’ उर्फी जावेद का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर खूब कमेंट भी कर रहे हैं.

बता दें कि, एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी हाल ही में राजकुमार राव के साथ ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ फिल्म में नजर आई थीं. हालांकि ये फिल्म तो बॉक्स ऑफिस पर सुपर फ्लॉप साबित हुई लेकिन इसी के साथ फिल्म के एक गाने ‘मेरे महबूब’ में एक्ट्रेस के डांस का खूब मजाक उड़ाया गया. इस गाने में तृप्ति के डांसिंग स्किल्स पर लोगों ने खूब सवाल उठाए. वहीं अब उर्फी जावेद ने भी एक्ट्रेस के डांस का मजाक उड़ाया है. उर्फी के इस वीडियो पर एक यूजर ने रिएक्ट करते हुए लिखा, ‘पहली बार मैं इससे हामी भरता हूं.’ तो वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, ‘मैं उर्फी के इस डिसिजन की रिस्पेक्ट करता हूं.’

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share