UP Police Constable Exam: UP पुलिस भर्ती परीक्षा में मिला सनी लियोन का एडमिट कार्ड, पकड़ाया युवक, जाने पूरा मामला

UP Police Constable Exam: UP पुलिस भर्ती परीक्षा में मिला सनी लियोन का एडमिट कार्ड, पकड़ाया युवक, जाने पूरा मामला

UP Police Constable Exam: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में परीक्षार्थी के प्रवेश पत्र में फिल्म अभिनेत्री सनी लियोनी का नाम और फोटो मिलने का मामला सुर्ख़ियों में है. जी हाँ पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा में कन्नौज के एक केंद्र पर परीक्षार्थी के प्रवेश पत्र में सनी लियोनी का नाम और फोटो मिला था. इस मामले में बेलाताल पुलिस ने एक युवक को पकड़ा है.

जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में आयोजित सिपाही भर्ती की परीक्षा के पहले दिन शनिवार को कन्नौज के तिर्वा स्थित सोनेश्री स्मारक बालिका माहविद्यालय में प्रशासन की ओर से भेजी गई अभ्यर्थियों की लिस्ट में अभिनेत्री सनी लियोनी का नाम मिला इतना ही नहीं। उसमें सनी लियोनी की फोटो भी लगी हुई थी. इससे सभी चौक गए। इस मामले की सूचना उत्तर प्रदेश भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ को दी गयी.जिसके बाद मामले की जाँच की शुरू की गयी.

पूछताछ में यह आवेदन महोबा के कुलपहाड़ तहसील क्षेत्र के रगौलिया से किया गया था. जिसके बाद बेलाताल पुलिस ने बुजुर्ग गांव के निवासी धर्मेंद्र सिंह को पकड़ा. पूछताछ में युवक ने बताया कि उसने एक कैफ़े में जाकर फॉर्म भरा था. आवेदन के रजिस्ट्रेशन के दौरान उसने सारी सूचनाएं व फोटो सही थीं। उसने अपना सही नाम और फोटो लगा कर आवेदन किया था. ये सब कैसे हुआ उसे नहीं पता. वही युवक पुलिस की परीक्षा नहीं दे पाया है. फोटो एडमिट कार्ड से मेल नहीं हुई तो इन्हें परीक्षा में नहीं बैठने दिया गयाl. लापरवाही कैसे हुई पुलिस  मामले में पूछताछ कर रही है.

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share