UP News: मानवता की मिसाल बने दरोगा गौरव चौधरी, घायल को गोद में उठाकर पहुंचाया अस्पताल

UP News: मानवता की मिसाल बने दरोगा गौरव चौधरी, घायल को गोद में उठाकर पहुंचाया अस्पताल

UP News: उत्तरप्रदेश में बढ़ रहे अपराधों के चलते अक्सर पुलिस के खिलाफ कई सवाल उठते रहते हैं हैं. लेकिन इस बार उत्तरप्रदेश के कन्नौज के एक पुलिस अफसर ने मिसाल पेश की है. यूपी पुलिस के दरोगा गौरव चौधरी ने गोद में उठाकर घायल को अस्पताल पहुंचाया. सोशल मीडिया पर लोग गौरव चौधरी खूब की तारीफ़ कर रहे हैं.

जानकारी के मुताबिक़, कन्नौज में एक सड़क हादसा हुआ. जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गयी. जबकि दूसरा घायल हो गया. हादसे के चलते सड़क पर लम्बा जाम लग गया था. जिसके बाद दारोगा गौरव चौधरी ने घायल व्यक्ति को गोद में उठाकर अस्पताल पहुंचाया. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है दरोगा घायल को गोद में लेकर भाग रहे हैं. लोग इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं. दरोगा गौरव चौधरी ने मानवता की मिसाल पेश की है. 

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share