उमा भारती बोलीं- राहुल गांधी की जलन की वजह से हो रहा है कांग्रेस का नाश

उमा भारती बोलीं- राहुल गांधी की जलन की वजह से हो रहा है कांग्रेस का नाश

भाजपा नेता उमा भारती ने कहा है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी पार्टी के युवा नेताओं सचिन पायलट और ज्योतिरादित्य सिंधिया से जलते हैं, इसलिए कांग्रेस का नाश हो रहा है और सरकारें गिर रही हैं। गांधी-नेहरू परिवार में यह लोलुपता रही है कि हम ही पूरी कांग्रेस चलाएं, सरकार चलाएं।

उमा भारती ने कहा है कि राजस्थान में संकट का कारण सिर्फ राहुल गांधी और उनका परिवार है। राहुल गांधी पार्टी के नौजवानों का अपमान करते हैं और उनको नीचा दिखाते हैं। वो चाहते है कि उनकी हां में हां करने वाले लोग ही पार्टी में रहे।

उमा ने कहा कि सिंधिया और पायलट राष्ट्रवादी परिवार से जु़ड़े हैं, इसलिए ये स्थिति बनी है। उमा भारती सोमवार को यहां महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए आई थीं। उन्होंने कहा कि सचिन और ज्योतिरादित्य मेरे भतीजे हैं। दोनों बहुत योग्य हैं। कांग्रेस को तो इन्हें सिर-माथे पर बैठाना चाहिए, मगर राहुल गांधी की जलन के कारण इनका कांग्रेस से मोहभंग हो गया है। उमा भारती ने कहा कि अगर सचिन पायलट भाजपा में आते हैं तो वह खुश होंगी और बाबा महाकाल को धन्यवाद देने आएंगी।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share