Ujjain Rape Case: शर्मनाक! दिनदहाड़े फुटपाथ पर महिला से दुष्कर्म, लोग बनाते रहे वीडियो, वीडियो वायरल होने पर मचा हड़कंप

Ujjain Rape Case: शर्मनाक! दिनदहाड़े फुटपाथ पर महिला से दुष्कर्म, लोग बनाते रहे वीडियो, वीडियो वायरल होने पर मचा हड़कंप

Ujjain Rape Case: मध्य प्रदेश के बाबा महाकाल के नगरी उज्जैन से शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. यहाँ दिनदहाड़े सड़क पर महिला से दुष्कर्म हुआ है. हैरान कर देने वाला बात ये हैं कि लोग वारदात का वीडियो बनाते रहे. 

फुटपाथ पर महिला से दुष्कर्म

मामला, कोतवाली थाना क्षेत्र के कोयला फाटक इलाके का है. चिमनगंज थाना क्षेत्र के पास रहने वाली 45 साल की एक भीक्षुक महिला सड़क किनारे फुटपाथ पर ही रहती है. जो कचरा-प्लास्टिक बीनने का काम करती है. आरोपी लोकेश ने उसे बहलाया फुसलाया और धोखे से उसे शराब पिलाया. उसके बाद दोपहर करीब दो बजे उसके साथ सड़क पर खुलेआम दुष्कर्म किया. इस दौरान उसका एक साथ वीडियो बना रहा था. ओतना ही नहीं घटना के दौरान आसपास से कई लोग वहां से गुजरे पर किसी ने नहीं रोका.

आरोपी गिरफ्तार 

दूसरी तरफ घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने एक्शन लिया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है. इसके साथ ही वीडियो बनाने वाले की तलाशी की जा रही है. 

कांग्रेस ने मोहन सरकार पर बोला हमला 

इस घटना से लोगों में जमकर आक्रोश है. मध्यप्रदेश की सियासत में हलचल मच गयी है.कांग्रेस नेता जीतू प्रभारी ने एक्स पर लिखा, “धर्मनगरी उज्जैन एक बार फिर कलंकित हुई है! इस बार भी काला टीका उज्जैन की कानून-व्यवस्था के माथे पर ही लगा है. यह सोचकर ही स्‍तब्‍ध हुआ जा सकता है कि मध्यप्रदेश में अब दिनदहाड़े, खुली सड़क पर बलात्कार शुरू हो गए हैं. ऐसा तभी संभव है जब कानून और सरकार का असर पूरी तरह से खत्म हो जाए. यदि मुख्यमंत्री के गृह नगर के यह हाल हैं, तो बाकी प्रदेश के हालात आसानी से समझ जा सकते हैं. दलित और आदिवासी महिलाओं के साथ लगातार हो रहे अत्याचार को भी महसूस किया जा सकता है. अब गृहमंत्री या मुख्यमंत्री नहीं. प्रदेश सरकार के एक-एक मंत्री से सवाल है. शर्म से डूब मरो या कुर्सी छोड़ दो. बेशर्मी से भरी इस निर्लज्ज व्यवस्था के खून में आखिर उबाल कब आएगा? 

मध्यप्रदेश कांग्रेस ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, “शर्मसार हुई धर्मनगरी उज्जैन, वैहशी दरिंदे ने किया भिक्षुक महिला के साथ खुलेआम कुकर्म, प्रदेश की क़ानून व्यवस्था हुई तार-तार !! “सत्ताधीशों शर्म से डूब मरो या कुर्सी छोड़ दो”. 

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share