CG: जेल प्रहरी हत्या खुलासा, अश्लील वीडियो को लेकर हुआ विवाद, फिर तीन दोस्त ने मिलकर साथी को ही मार डाला

CG: जेल प्रहरी हत्या खुलासा, अश्लील वीडियो को लेकर हुआ विवाद, फिर तीन दोस्त ने मिलकर साथी को ही मार डाला

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में जेल प्रहरी की हत्या को पुलिस ने सुलझा लिया है। प्रहरी की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके तीन दोस्तों ने मिलकर की थी। मृतक इनोस बक्श के पास एक अश्लील वीडियो था, जिसे डिलिट करने के लिए तीनों आरोपियों ने दबाव बनाया था। वीडियो डिलीट नहीं करने पर सुरेश बघेल, साधुराम नाग, कामेश्वर बघेल ने मिलकर इनोस बक्श की हत्या कर दी थी। साथ ही वारदात को एक्सिडेंट दिखाने के लिए मृतक की गाड़ी को सड़क किनारे फेंक दिया था।

जानिए मामला 

दरअसल, 15.07.2024 को सुबह ग्राम मारकेल में मावलीगुड़ा जाने की कच्ची मार्ग में एक लाश मिली थी। मृतक की पहचान जेल प्रहरी ईनोस बक्श निवासी जेल लाईन जगदलपुर के रूप में की गई। साथ ही थाना नगरनार में मर्ग क्रमांक 41/2024 धारा 194 बीएनएसएस कायम कर जाँच शुरू की गई। जाँच के दौरान पता चला कि 14 जुलाई की रात ग्राम मारकेल में मावलीगुड़ा जाने की कच्ची मार्ग से लगे मकान में मृतक इनोस बक्श एवं आरोपीगण सुरेश बघेल एवं इसके दो अन्य साथी साधुराम नाग व कामेश्वर बघेल के साथ वाद विवाद हुआ था और घटना के बाद से ही तीनों फरार थे।

पुलिस ने तीनों की तलाश करते हुए मोबाइल लोकेशन के आधार टीम तिरूपति आन्ध्रप्रदेश रवाना हुई। पुलिस के आने की भनक लगते ही तीनों भागकर तिरूपति आन्ध्रप्रदेश से कोंटा जिला सुकमा आ गए। टीम ने घेराबंदी कर सुरेश बघेल पिता बालक दास बघेल, साधुराम नाग पिता महावीर नाग और कामेश्वर बघेल उर्फ कामेश पिता शामनाथ बघेल को पकड़ा गया।

पूछताछ में किया खुलासा

कड़ाई से पूछताछ में बताये कि सुरेश बघेल एनएमडीसी प्लांट नगरनार में बस्तर कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम करता था और ग्राम मारकेल में किराये के रूम में अपने दोस्तो के साथ रहता था। आरोपी सुरेश बघेल की जान पहचान तीन चार माह पहले गुमा जिला सुकमा के मेला में इनोस के साथ हुई थी। जान पहचान होने से ईनास बक्स सुरेश बघेल के किराया रूम मारकेल में दो बार आया था। 14 जुलाई को सुरेश बघेल एवं मृतक इनोस बक्श मंगडुकचोरा आड़ावाल के पास शराब पीये। शराब पीने के दौरान सुरेश बघेल को इसके गांव के दोस्त साधुराम व कामेश का फोन आया। फिर चारों मिले और मोटर सायकल में बैठकर जगदलपुर से शराब लेकर आड़ावाल पहुंचे। 

अश्लील वीडियो को लेकर विवाद

चारों रात में शराब पीये और शराब खत्म होने से सुरेश बघेल शराब लेने के लिये साधुराम बघेल के साथ जगदलपुर चले गया। आड़ावाल में मृतक इनोस बक्श एवं कामेश्वर दोनों थे। इसी दौरान इनोस बक्श ने एक अश्लील वीडियो कामेश्वर को दिखाया। थोडी देर बाद सुरेश बघेल व साधुराम बघेल शराब लेकर आड़ावाल आये। यहां से चारों इनोस बक्श के मोटर सायकल में बैठकर सुरेश बघेल के किराये के रूम में मारकेल आ गए। किराये के रूम मारकेल में इनोस बक्श को वीडियो डिलिट करने बोले, लेकिन इनोस बक्श ने वीडियो डिलीट नहीं करने की बात कही। इसी बात से नाराज तीनों ने उसकी पिटाई कर हत्या कर दी।

घटना के बाद मृतक की मोटर सायकल लेकर उड़ीसा की ओर भाग रहे थे तभी मोटर सायकल गिरने से वायजर टुट गया और गाड़ी बंद हो गई। तीनों ने गाडी को सड़क किनारे छोडे जगदलपुर से भद्राचलम विजयवाडा होते हुये तिरूपति बाम्बे को ओर भाग निकले थे। तीनों ने हत्या की बात कबूल कर ली है। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय जगदलपुर पेश किया गया।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share