Aaj Ka Mausam 30 June 2024: देशभर में मानसून की दस्तक, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी

Aaj Ka Mausam 30 June 2024: देशभर में मानसून की दस्तक, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी

Aaj Ka Mausam 30 June 2024: देश के अधिकतर राज्यों में लोगों को चिलचिलाती धूप और लू से राहत मिलती नजर आ रही है। लंबे इंतजार के बाद मानसून की दस्तक हो चुकी है। कई जगहों पर गर्मी की तरह ही बारिश भी रिकॉर्ड तोड़ती नजर आई। दिल्ली समेत बिहार, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री हो चुकी है। इसके साथ ही मौसम विज्ञान विभाग ने कई राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट भी जारी किया है। कुछ जगहों पर ऑरेंज, कुछ जगहों पर येलो तो कहीं बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, पूरे देशभर में मानसून की एंट्री हो चुकी है। वहीं, जिन राज्यों में मानसून फिलहाल थोड़ा कमजोर है, वहां भी अगले 24-48 घंटे में मानसून दस्तक दे देगा।

दिल्ली का तापमान हुआ कम

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को बारिश ने 88 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। उत्तर भारत में बारिश की एंट्री हुई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, झमाझम बारिश के बाद दिल्ली में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। शनिवार को 35.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।

बिहार के कई जिलों में बारिश का अलर्ट

बिहार के सीमांचल और उत्तर पूर्वी जिलों के बाद दक्षिणी बिहार में भी मानसून दस्तक दे चुका है। बिहार के सीवान, छपरा, गोपालगंज, पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण के कई इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

उत्तर प्रदेश के इन जिलों में भारी बारिश

उत्तर प्रदेश में मानसून की एंट्री हो चुकी है और राजधानी लखनऊ समेत कानपुर, मथुरा, रायबरेली, सुल्तानपुर, अमेठी, महाराजगंज, मथुरा, गोंडा, कन्नौज समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी कर दिया गया है।

उत्तराखंड में बारिश का तांडव शुरू

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तराखंड के कई जिलों में बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। 28 और 29 जून को प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। उत्तराखंड के साथ ही पड़ोसी राज्य हिमाचल में भी बारिश की एंट्री हो चुकी है।

देशभर में मानसून की एंट्री के साथ ही कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी कर दिया गया है। चिलचिलाती गर्मी से राहत मिल रही है और तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार, अगले 24-48 घंटे में उन राज्यों में भी मानसून दस्तक देगा जहां फिलहाल थोड़ा कमजोर है। ताजातरीन अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share