Aaj Ka Mausam 09 October 2024: गई मानसून की विदाई, इन राज्यों बारिश का अलर्ट जारी, जानें अपने राज्य का मौसम का हाल

Aaj Ka Mausam 09 October 2024: उत्तर भारत में मानसून पूरी तरह से विदा हो चुका है और ठंड की शुरुआत भी हो गई है, लेकिन देश के कई हिस्सों में अभी भी बारिश का सिलसिला जारी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कई राज्यों में आज भारी बारिश की चेतावनी दी है। इनमें पूर्वोत्तर के साथ-साथ दक्षिण के कई राज्य भी शामिल हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, आज बुधवार को देश के कई राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना है। लक्षद्वीप, तमिलनाडु और केरल में झमाझम बारिश हो सकती है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी भारी बारिश का अनुमान है। विभाग ने इन राज्यों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, रायलसीमा और तटीय कर्नाटक के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग ने बताया कि अरब सागर में एक लो प्रेशर क्षेत्र बन रहा है, जिससे साइक्लोनिक सर्कुलेशन विकसित हो रहा है। इसका असर अगले एक सप्ताह तक केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और पूर्वोत्तर के राज्यों में देखने को मिलेगा। इन इलाकों में 50-55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, साथ ही भारी बारिश का सिलसिला भी जारी रहेगा। इससे मैदानी इलाकों में तापमान गिरने और ठंड बढ़ने की संभावना है।
दिल्ली में कब बदलेगा मौसम?
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अक्टूबर के दूसरे हफ्ते में भी तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है, जिससे प्री-विंटर में भी लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार शाम को हल्के बादल छा सकते हैं, लेकिन ठंड का अहसास 15 से 20 अक्टूबर के बाद ही होने की उम्मीद है। दिन का तापमान सामान्य रहेगा, जबकि सुबह और शाम के वक्त हल्की ठंड महसूस की जा सकेगी।