Durg: चोरी करने घुसे चोर ने दंपति के निजी पलों का वीडियो बनाया, फिर वायरल करने की धमकी देकर करने लगा ब्लैकमेल…

Durg: चोरी करने घुसे चोर ने दंपति के निजी पलों का वीडियो बनाया, फिर वायरल करने की धमकी देकर करने लगा ब्लैकमेल…

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग में अश्लील वीडियो बनाकर 10 लाख की मांग करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी रात में चोरी करने के लिए घर में घुसा था, इसी दौरान दंपति के निजी पलों की तस्वीर को अपने मोबाइल में रिकाॅर्ड कर लिया था। 

दरअसल ये घटना नंदीनी क्षेत्र के ग्राम अहीवारा की है। दंपति ने थाने में ब्लैकमेल की शिकायत दर्ज कराई थी। एसपी जितेंद्र शुक्ला ने मामले को गंभीरता से लिया और पुलिस व क्राईम की टीम को जांच कर आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिये। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और आरोपी के लोकेशन के आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी विनय कुमार साहू 28 वर्ष ने बताया कि दंपति के घर में वो कई बार चोरी कर चुका था। घटना वाले दिन भी आरोपी चोरी करने की नियत से घर में घुसा था।

इसी दौरान आरोपी ने दंपति के निजी पलों की तस्वीर अपने मोबाइल में रिकाॅर्ड कर लिया था। जिसके बाद आरोपी अलग अलग नंबरों से काॅल करके दंपति से 10 लाख की मांग करने लगा। आरोपी के ब्लैकमेलिंग से परेशान पीड़ितों ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुये आरोपी और उसके पास से 3 नग मोबाइल, 3 नग सीम जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share