Thalapathy Vijay CAA: CAA के विरोध में उतरे दक्षिण फिल्मों के ऐक्टर थलापति विजय, भाईचारे के लिए बताया खतरा

Thalapathy Vijay CAA: CAA के विरोध में उतरे दक्षिण फिल्मों के ऐक्टर थलापति विजय, भाईचारे के लिए बताया खतरा

Thalapathy Vijay CAA: तमिल अभिनेता और तमिलागा वेट्री कजगम (TVK) के प्रमुख थलापति विजय ने नागरिकता संशोधन कानून (CAA) लागू होने पर आपत्ति जताई है। उन्होंने एक्स पर पार्टी की ओर से तमिल में बयान साझा किया। इसमें लिखा था, “भारतीय नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) जैसे किसी भी कानून को ऐसे माहौल में लागू करना स्वीकार्य नहीं है, जहां देश के सभी नागरिक सामाजिक सद्भाव के साथ रहते हैं। नेताओं को सुनिश्चित करना चाहिए कि यह कानून तमिलनाडु में लागू न हो।”

थलापति विजय ने हाल ही में TVK पार्टी शुरू की है। उन्होंने तुरंत इस बड़े मुद्दे पर पार्टी की राय जाहिर कर दी। इससे सोशल मीडिया पर विजय की प्रशंसा हो रही है। दूसरी तरफ तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने भी CAA का विरोध करते हुए इसे भाजपा का विभाजनकारी एजेंडा बताया और कहा कि लोग भाजपा को सबक सिखाएंगे। विपक्ष का आरोप है कि भाजपा चुनाव से पहले ध्रुवीकरण कर रही है।

संसद ने दिसंबर, 2019 में CAA पारित किया था। इसमें पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से भारत आए हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई धर्म के लोगों को भारतीय नागरिकता देने का प्रावधान किया गया है। इसके तहत 31 दिसंबर, 2014 से पहले भारत आने वाले इन समुदाय के लोगों को तुरंत नागरिकता दे दी जाएगी, वहीं उसके बाद या आगे आने वाले लोगों को 6 साल भारत में रहने के बाद नागरिकता मिल सकेगी।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share