थाना सरसावा पुलिस को मिली बड़ी सफ़लता गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहें अभियुक्त को पुलिस ने किया गिऱफ्तार असलाह बरामद

थाना सरसावा पुलिस को मिली बड़ी सफ़लता गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहें अभियुक्त को पुलिस ने किया गिऱफ्तार असलाह बरामद

सहारनपुर:- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी० के आदेशों अनुसार जनपद में अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों की धरपकड़ को चलायें जा रहें अभियान के तहत एसपी देहात विद्यासागर मिश्र के कुशल निर्देशन एवं सीओ नकुड़ के नेतृत्व में थाना सरसावा प्रभारी सुदेश कुमार ने पुलिस टीम के साथ शातिर अभियुक्त सद्दाम पुत्र अब्दुल रहमान को एक तमंचा 315 बोर व दो जिंदा कारतूस 315 बोर के साथ किया गिरफ्तार ।

पुलिस के अनुसार शातिर सद्दाम थाना रामपुर मनिहारान में मुकदमा अपराध संख्या 772/18 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहा था, थाना सरसावा पुलिस ने वांछित अभियुक्त को धारा 3/25 में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

इसके अतिरिक्त सरसावा पुलिस टीम ने एक शराब माफ़िया अमित पुत्र सत्यपाल निवासी गांव जगैता नजीब को 40 बोतल हरियाणा मार्का अवैध शराब के साथ गिऱफ्तार किया, पुलिस ने शराब माफ़िया पर की कार्यवाही, आबकारी अधिनियम की सुंसगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को भेजा जेल।
रिपोर्ट- रमन गुप्ता

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share