Teacher Viral Video: KISS दे दो काम हो जाएगा… अटेंडेंस के बदले टीचर ने महिला शिक्षिका से रखी अश्लील शर्त, VIDEO वायरल…

Teacher Viral Video: KISS दे दो काम हो जाएगा… अटेंडेंस के बदले टीचर ने महिला शिक्षिका से रखी अश्लील शर्त, VIDEO वायरल…

उन्नाव: उत्तर प्रदेश के उन्नाव से एक टीचर का हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है. वीडियो में टीचर महिला शिक्षिका से अश्लील इशारे करता नजर आ रहा है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.   

वीडियो देखें 


टीचर का अश्लील वीडियो वायरल 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे 25 सेकंड के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि टीचर इशारा करते हुए महिला शिक्षिका Kiss देने को कहता है. फिर हँसते हुए कहता है अगर तुमको रहना है तो एक शर्त माननी होगी. महिला शिक्षिका कहती है सर कौन सी शर्त. इस पर टीचर अपने गालों पर उंगली रखकर इशारा करता और हंसने लगता है. इस पर शिक्षिका ने जवाब दिया कि हम यह शर्त नहीं मानेंगे. यह तो गंदी बात है.

महिला शिक्षिका से माँगा KISS

जानकारी के मुताबिक़, वीडियो जौनपुर के पुरन नगर स्थित जय हनुमान इंटर कॉलेज का बताया जा रहा है. अश्लील मांग करने वाला आदमी कॉलेज प्रबंधक रवि प्रताप गोयल है. महिला टीचर कॉलेज प्रबंधक रवि प्रताप गोयल से हाल्फ डे की छुट्टी की मांग कर रही थी. जिसके बदले प्रबंधक ने ये शर्त रख दी. 

डीआईओएस ने दिए जांच के आदेश  

इधर, प्रबंधक ने अपनी सफाई देते हुए बताया की यह फेक वीडियो है, उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है. वहीँ, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला जिले  प्रभारी डीआईओएस परमात्मा शरण के संज्ञान में आया. उन्होंने ने मामले की जांच के आदेश दिए है. उन्होंने कहा दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. 

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share