Teacher Pramotion 2025: 2934 प्राचार्यों के पदों पर प्रमोशन कंप्लीट, जानिये किस संवर्ग से कितना पद पर प्रमोशन किया गया…

Teacher Pramotion 2025: 2934 प्राचार्यों के पदों पर प्रमोशन कंप्लीट, जानिये किस संवर्ग से कितना पद पर प्रमोशन किया गया…

Teacher Pramotion 2025: रायपुर। स्कूल शिक्षा विभाग में सालों से प्रतीक्षित शिक्षकों का प्रमोशन प्रारंभ हो गया है। पिछले कई साल से शिक्षकों का ग्रेडेशन लिस्ट तैयार नहीं हुआ था। विभाग ने पहले ग्रेडेशन लिस्ट तैयार किया। इसके बाद प्राचार्यों से प्रमोशन शुरू होने जा रहा है।

प्राचार्य का पद चूकि राजपत्रित है, इसलिए पीएससी में इसके लिए डीपीसी हो गई है। 2934 पदों के लिए डीपीसी हुई है। हम आपको विस्तार से बताते हैं कि किन-किन संवर्गों से कितने पदों के लिए डीपीसी हुई है।

टी संवर्ग

प्राचार्य के टी संवर्ग याने ट्राईबल में 2058 पद विभाग द्वारा स्वीकृत हैं। इनमे ंसे 491 पदों पर प्राचार्य कार्यरत हैं, वहीं 1567 पद खाली हैं। इनमें से 10 परसेंट के हिसाब से 157 पद सीधी भर्ती से प्रमोशन वाले हैं। इसको घटा दिया जाए तो कुल 1410 पद बचते हैं। टी संवर्ग से 1410 पदों के लिए प्रमोशन हुआ है।

इन 1410 पदों में से 65 परसेंट व्याख्याताओं से प्रमोशन किया गया है।

इनमें व्याख्याता रेगुलर के लिए 70 परसेंट पद रिजर्व है। याने 713 पद। व्याख्याता एलबी के लिए 30 परसेंट के हिसाब से 306 पदों पर प्रमोशन हुआ है।

इसी तरह मीडिल स्कूल के प्रधान पाठक के लिए कुल रिक्त पदों में से 25 परसेंट के हिसाब से 392 पद हैं। इनमें प्रधान पाठक रेगुलर के लिए 70 परसेंट याने 274 पद और एलबी के लिए 30 परसेंट के हिसाब से 118 पदों के लिए डीपीसी हुई है। अर्थात व्याख्याता कोटे से 1019 और प्रधान पाठक कोटे से 392 पदों के लिए प्रमोशन हुआ है।

ई-संवर्ग

ई-संवर्ग याने एजुकेशन वर्ग में प्राचार्यों के 2632 पद स्वीकृत हैं। इनमें 939 पदों पर प्राचार्य कार्यरत हैं। 1693 पद खाली है।

इन 1693 में से 10 परसेंट पद सीधी भर्ती के हैं। याने 169 पदों पर सीधी भर्ती से प्रमोशन होगा। बचा 1524 पद, जिसके लिए डीपीसी हुई है।

इनमें से व्याख्याता कोटे से कुल खाली पदों के 65 परसेंट के हिसाब से 1100 पदों पर डीपीसी हुई है। इनमें व्याख्याता रेगुलर का कोटा 70 परसेंट है और 30 परसेंट व्याख्याता एलबी हैं। इनके लिए क्रमशः 770 और 370 पदों के लिए डीपीसी हुई है।

इसी तरह प्रधान पाठक कोटे से कुल खाली पदों के 25 परसेंट के हिसाब से 424 पदों पर डीपीसी हुई। इनमें प्रधान पाठक वर्ग से 70 परसेंट याने 297 पद और प्रधान पाठक एलबी के 30 परसेंट याने 127 पदों के लिए डीपीसी हुई है।

ई-संवर्ग से व्याख्याता से 1100 और प्रधान पाठक से 424 पदों पर पदोन्नति हुई है।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share