Taapsee Pannu Wedding: शादी करने जा रही तापसी पन्नू, इस दिन अपने राजकुमार के साथ लेंगी सात फेरे….

Taapsee Pannu Wedding: शादी करने जा रही तापसी पन्नू, इस दिन अपने राजकुमार के साथ लेंगी सात फेरे….

Taapsee Pannu Wedding: मुंबई। साउथ और बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस तापसी पन्नू को लेकर खबर है कि वो अपने लॉन्ग ट्रम बॉयफ्रेंड मथियास बो के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। बीते दिनों अभिनेत्री शाहरुख खान की फिल्म ‘डंकी’ में भी नजर आई थीं। दोनों प्रेमी युगल की शादी सिख और ईसाई रीति-रिवाज से होने की खबरें हैं।

जानकारी के मुताबिक, अभिनेत्री मार्च में उदयपुर में एक भव्य समारोह में शादी के बंधन में बंधेंगी। मथियास ने पिछले साल तापसी के जन्मदिन पर उनकी पार्टी में भी हिस्सा लिया था। तापसी और मथियास पिछले एक दशक से अधिक समय से डेटिंग कर रहे हैं। डेनमार्क के रहने वाले मथियास बैडमिंटन खिलाड़ी से कोच बने हैं।

उन्होंने 1998 में इंटरनेशनल डेब्यू किया। वह युगल में दुनिया के नंबर 1 खिलाड़ी बने और वर्तमान में युगल में भारतीय टीम के कोच हैं। उन्होंने लंदन में 2012 ओलंपिक में पुरुष युगल में रजत पदक और 2013 विश्व चैम्पियनशिप में रजत पदक जीता। तापसी 2013 में अपने बॉलीवुड डेब्यू के आसपास डेटिंग शुरू की थी।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share