Taapsee Pannu News: एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने बयां की बड़ी फिल्मों से दूरी की वजह, कहा… रात 10 बजे के बाद वाली पार्टियों में जाने से मिलता है बड़ी फिल्मों का एक्सेस…

Taapsee Pannu News: एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने बयां की बड़ी फिल्मों से दूरी की वजह, कहा… रात 10 बजे के बाद वाली पार्टियों में जाने से मिलता है बड़ी फिल्मों का एक्सेस…

Taapsee Pannu News: मुंबई। टैलेंटेड एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने अपनी मेहनत के दम पर बाॅलीवुड में जगह और एक शानदार एक्ट्रैस के तौर पर आपनी पहचान बनाई है। बावजूद इसके वे बड़े बैनर की फिल्मों में बमुश्किल ही नज़र आती हैं। इसकी वजह का खुलासा करते हुए तापसी ने कहा कि बड़ी फिल्मों का एक्सेस सिर्फ उन्हीं एक्टर्स को मिलता है जो बाॅलीवुड के किसी न किसी कैंप का हिस्सा हों। और इन कैंप्स का हिस्सा बनने के लिए आपको रात 10 बजे के बाद वाली पार्टियों में शामिल होना पड़ता है। तभी ये कैंप्स वाले आपका नाम बड़े निर्माता-निर्देशकों को सुझाएंगे। चूंकि वे इन पार्टियों में शामिल होने में खुद को सहज नहीं पातीं इसलिये उनका नाम भी कोई आगे नहीं बढ़ाता।

तापसी ने बाॅलीवुड में कैंप कल्चर, नेपोटिज़्म पर खुलकर बात की और बताया कि बड़ी फिल्मों में उनकी मौजूदगी न के बराबर क्यों है। तापसी ने कहा कि बड़ी फिल्मों में एंट्री का रास्ता बाॅलीवुड में देर रात होने वाली पार्टीज़ से होकर जाता है। जहां तमाम कैंप्स से जुड़े लोग इकट्ठे होते हैं। अगर आपको बड़ी फिल्मों में चांस चाहिए तो आपको इन पार्टियों में जाकर किसी न किसी कैंप तक अपनी पहुंच बनानी होगी। परिचय बढ़ाना होगा। तब वे लोग किसी बड़ी फिल्म के लिए एक्टर की तलाश होने पर आपका नाम सुझाएंगे। वरना नहीं।

तापसी ने कहा कि चूंकि वे किसी कैंप का हिस्सा नहीं हैं। इसलिये उनका नाम भी कोई आगे नहीं बढ़ाता। तापसी ने कहा कि वे इन पार्टियों का हिस्सा बनने की इच्छुक नहीं हैं। और हमेशा की तरह सिर्फ अपने काम पर मेहनत करती रहेंगी। जो लोग उनके काम को नोटिस करते हैं वे उन्हें काम देते हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो जल्द ही तापसी हसीन दिलरुबा की सीक्वल ‘ फिर आई हसीन दिसरुबा’ में नजर आएंगीं। इसके अलावा ‘वो लड़की है कहां’ और ‘खेल-खेल में’ उनकी अन्य आने वाली फिल्में हैं।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share