Surguja: पांच साल के बेटे की हत्या, फिर पिता ने भी की खुदकुशी, तीन महीने पहले पत्नी की हुई थी मौत

Surguja: पांच साल के बेटे की हत्या, फिर पिता ने भी की खुदकुशी, तीन महीने पहले पत्नी की हुई थी मौत

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा में बेटे की हत्या करने के बाद पिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आरोपी पिता ने पहले भी बेटे को मारने की कोशिश की थी। लेकिन वो कामयाब नहीं हो पाया था। बताया जा रहा है मृतक पिता की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। तीन महीने पहले ही उसकी पत्नी की भी मौत हो गई थी।

जानकारी के मुताबिक, सीतापुर थाना क्षेत्र के कोटछाल गांव निवासी देवकुमार अपनी बुजुर्ग मां और तीन बच्चों के साथ रहता था। शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद सभी सो गये थे। देवकुमार के दो बच्चे अपनी दादी के साथ सोये हुये थे। रात में अचानक देवकुमार उठा और अपने बच्चे की गला दबाकर हत्या करने के बाद खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह परिजन उठे तब दोनों की लाश कमरे में देकर हैरान रह गये।

बताया जा रहा है कि आरोपी की पत्नी की बीमारी के चलते तीन महीने पहले ही मौत हो गई थी। देवकुमार की भी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। पहले भी उसने अपने बड़े बेटे को तालाब में फ़ेंक दिया था।

हालांकि पानी कम होने के चलते बच्चे की जान बच गई थी। इसी वजह से परिजन देवकुमार से बच्चों को दूर रखते थे। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share