Surajpur News: घर घुसकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म, पांच आरोपियों ने दिया घटना को अंजाम…
![Surajpur News: घर घुसकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म, पांच आरोपियों ने दिया घटना को अंजाम…](https://haridwarkesari.com/wp-content/uploads/2024/08/1237598-crime.webp.webp)
Surajpur News: सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में 35 वर्षीया महिला से गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया है। पांच आरोपियों ने महिला के घर में घुसकर घटना को अंजाम दिया। वारदात तब हुई जब महिला का पति किसी काम से घर से बाहर था। वारदात के बाद महिला ने अपनी बहन को जानकारी दी और बहन के साथ जाकर थाने में एफआईआर दर्ज करवाया। मामला विश्रामपुर थाना क्षेत्र का है।
सूरजपुर जिले के विश्रामपुर थाना क्षेत्र में 35 वर्षीया महिला अपने पति के साथ किराए के मकान में पिछले तीन सालों से रह रही है। महिला और उसका पति कोरिया जिले के गांव के रहने वाले है और यहां रोजी मजदूरी करने आए हुए है। चार दिनों पहले महिला का पति कोरिया जिला स्थित अपने गृहग्राम किसी काम से गया हुआ था। घर में उसकी पत्नी अकेली थी। देर शाम ठूठूवा और गुलाम मोहम्मद कादिर नामक व्यक्ति उसके घर पहुंचे और उसके पति के बारे में पूछताछ करने लगे। पूछताछ में महिला ने पति के घर से बाहर होने की जानकारी दी। इसके बाद दोनों को वापस लौट गए।
देर रात महिला अपने घर के बाहर गुड़ाखू घस रही थी। इसी दौरान ठूठूवा और गुलाम मोहम्मद कादिर अपने तीन अन्य साथियों के साथ फिर से उसके घर आए। घर के बाहर खड़ी महिला को बलपूर्वक पांचों घर के अंदर ले गए। जिसके बाद सभी ने महिला से बारी-बारी दुष्कर्म किया। शर्मनाक घटना के बाद पांचों आरोपी फरार हो गए। घटना के बाद डरी सहमी महिला ने अपनी बहन को किसी तरह इसकी जानकारी दी और बहन के साथ जाकर विश्रामपुर थाने में इसकी शिकायत दर्ज करवाई।
शिकायत मिलने के बाद पुलिस सक्रिय हुई और आरोपियों की तलाश में जगह-जगह छापेमारी करने लगी। पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी को न्यायिक रिमांड भी में पेश किया गया और अदालत के आदेश से सभी आरोपियों को जेल दाखिल किया गया।