Suraj Revanna Sexual Exploitation: सेक्स स्कैंडल में फंसे प्रज्वल रेवन्ना का भाई भी गिरफ्तार, युवा कार्याकर्ता ने यौन शौषण का लगाया आरोप, बोला-हाथ मेरे कंधे पर…

Suraj Revanna Sexual Exploitation: सेक्स स्कैंडल में फंसे प्रज्वल रेवन्ना का भाई भी गिरफ्तार, युवा कार्याकर्ता ने यौन शौषण का लगाया आरोप, बोला-हाथ मेरे कंधे पर…

Suraj Revanna Sexual Exploitation हासन। कर्नाटक में चर्चित और सबसे बड़े सेक्स स्कैंडल में फंसे प्रज्वल रेवन्ना की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। प्रज्वल के बाद अब उसके भाई सूरज रेवन्ना को हासन पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सूरज पर जेडीएस के एक युवा कार्याकर्ता ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। पीड़ित युवक की शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर पूछताछ के लिए सूरज को थाने बुलाया था। फिर आज (रविवार) की सुबह उसे गिरफ्तार किया गया।

दरअसल, 16 जून की शाम को सूरज रेवन्ना पर जेडीएस कार्यकर्ता 27 वर्ष ने शिकायत हासन थाने में दर्ज कराया था। शिकायत में पीड़ित ने पुलिस को बताया, ‘सूरज रेवन्ना ने उसे अपने फार्म हाउस पर बुलाया था। जैसे ही वो पहुंचा तो सूरज रेवन्ना ने बहुत अच्छे से बात की, लेकिन फिर अपना हाथ मेरे कंधे पर रख दिया और मेरे कानों को छूने लगे। सूरज की हरकतों से वो सहम गया, जिसके बाद सूरज ने कहा फिक्र मत करो, मैं तुम्हारे साथ रहूंगा। इसके बाद उन्होंने मुझे धमकी दी कि अगर मैंने सहयोग नहीं किया तो मुझे मार देंगे। फिर वो मुझे अपने कमरे में ले गए और गले लगा लिया। मेरे गालों को काटना शुरू कर दिया। वो मुझसे गंदी बातें करने लगे। साथ ही मेरे प्राइवेट पार्ट छूने लगे। कपड़े उतार उतारकर उसके साथ  जबरन संबंध भी बनाया। घटना के बाद किसी को बताने पर जान से मरने की धमकी भी दी।

पीड़ित की शिकायत पर हासन जिले के होलेनरसिपुरा ग्रामीण पुलिस स्टेशन में धारा 377, 342, 506, 34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर सीआईडी को जाँच के लिए सौंपा गया। 

Prajwal Revanna Sex Scandal: बड़ा सेक्स स्कैंडलः 100 लड़कियों से रेप, पेन ड्राइव में 2976 अश्लील वीडियो, 200 से ज्यादा क्लीप वायरल

Prajwal Revanna Sex Scandal नई दिल्लीः देश में इन दिनों कर्नाटक का सेक्स स्कैंडल छाया हुआ है। दरअसल पूर्व पीएम एचडी देवेगौडा के पोते प्रज्वल रेवन्ना पर सैकड़ो महिलाओं से शारीरिक शोषण करने और उनका अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप है। ये आरोप उनके ही घर में काम करने वाली मेड ने लगाया है। महिला ने ये शिकायत हासन के होलेनरासीपुर थाने में दर्ज कराया है।

जानिए क्या है पूरा मामला

महिला की शिकायत के मुताबिक, पीड़िता सांसद रेवन्ना की पत्नी भवानी की रिश्तेदार है। महिला ने पुलिस को बताया कि काम के चार महिने में ही रेवन्ना ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया था। जब रेवन्ना की पत्नी बाहर होती थी तो रेवन्ना उसे किसी न किसी बहाने से कमरे में बुलाता था और गलत तरीके से उसे छुता था। प्रज्वल का खौफ ऐसा था कि काम करने वाली महिलाएं उसे देखकर स्टोर में छिप जाती थी। इतना ही नहीं प्रज्वल पीड़िता की बेटी को वीडियो काॅल कर अश्लील बात करता था। पुलिस ने महिला की शिकायत पर 354ए, 354डी, 506, 509 के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर…

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share