Sunny Arya in Tehelka Fire Accident: बिग बॉस के कंटेस्टेंट तहलका हुए हादसे का शिकार, अस्पताल के बाहर देखने के लिए उमड़ी फैंस की भीड़…

Sunny Arya in Tehelka Fire Accident: बिग बॉस के कंटेस्टेंट तहलका हुए हादसे का शिकार, अस्पताल के बाहर देखने के लिए उमड़ी फैंस की भीड़…

Sunny Arya in Tehelka Fire Accident: मुंबई। ‘बिग बॉस 17’ फेम सनी आर्य जिन्हें तहलका भाई के नाम से भी जाना जाता है। तहलका भाई को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आई है। सनी आर्य खतरनाक हादसे का शिकार हो गए। इस खबर के बाद से उनके फैंस के बीच जबरदस्त हलचल देखने को मिल रही है। बिग बॉस कंटेस्टेंट, यूट्यूबर और कॉमेडियन तहलका को इस हादसे के बाद तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि इस हादसे में उनका एक हाथ जल गया। सोशल मीडिया पर सनी के फैंस उनकी रिकवरी के लिए दुआ कर रहे हैं।

दरअसल, सनी अपने घर के बाहर ही नई गाड़ी खरीदने का जश्न मना रहे थे। इसी दौरान जब वो गैस बैलून में आग लगा रहे थे वो ब्लास्ट हो गया। गैस बैलून सनी के हाथ में ही ब्लास्ट हुआ है। तहलका का हाथ बुरी तरह से जल गया है। इसके बाद वहां पर अफरा-तफरी मच जाती है और उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया जाता है। ये पूरा हादसा वीडियो में रिकॉर्ड हो जाता है। इसमें आप देख सकते हैं कि हादसे के वक्त सनी के साथ उनकी पत्नी दीपिका आर्या भी मौजूद थीं। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि सनी आर्या की पत्नी दीपिका अपने हाथ में गैस बैलून पकड़े हुए नजर आ रही हैं। घटना के बाद सनी को स्ट्रेचर पर लेटे हुए देखा जा सकता है। इसी वीडियो में आप देख सकते हैं कि फैंस सनी के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। देखिए वीडियो…

मीडिया खबर के अनुसार, सनी ने अपने इंटरव्यू में बताया है कि वो अभी पूरी तरह से ठीक हैं। जैसे ही मैंने बैलून में आग लगाने की कोशिश की वो ब्लास्ट हो गया। सनी ने बताया कि उन्होंने अपनी पत्नी दीपिका के लिए नई गाड़ी खरीदी है। इस पूरे हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में आप से भी देख सकते हैं कि अस्पताल के बाहर फैंस की अच्छी खासी भीड़ नजर आ रही है। सनी अब बिल्कुल ठीक हैं। सनी की पत्नी दीपिका इस हादसे में बाल-बाल बची हैं।

कौन हैं तहलका भाई:- सनी आर्य एक फेमस यूट्यूबर और कॉमेडियन हैं, जिन्हें लोग तहलका भाई के नाम से जानते हैं। सोशल मीडिया पर उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। उन्हें असली पहचान ‘बिग बॉस 17’ से मिली है। इस शो में उन्होंने धूम मचा दी थी।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share