Sukhbir Singh Badal Attacked: सुखबीर सिंह बादल पर स्वर्ण मंदिर में हुआ हमला, हमलावर ने चलाई गोली, देखिये कैसे हुआ हमला?

Sukhbir Singh Badal Attacked: सुखबीर सिंह बादल पर स्वर्ण मंदिर में हुआ हमला, हमलावर ने चलाई गोली, देखिये कैसे हुआ हमला?

Sukhbir Singh Badal Attacked: पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम और शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल पर हुए जानलेवा हमला हुआ है। इस हमले का वीडियो भी सामने आया है। सुखबीर बादल पर अमृतसर मंदिर में गेट के बाहर फायरिंग की गई। फिलहाल बादल इस हमले में बाल-बाल बच गए हैं। वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स रिवॉल्वर निकालकर सुखबीर सिंह बादल पर फायरिंग करने की कोशिश कर रहा है। हालांकि, वहां खड़े शख्स उसे रोक देते हैं। यह हमला तब हुआ, जब सुखबीर सिंह बादल सहित शिरोमणि अकाली दल के नेता 2 दिसंबर को श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा उनके लिए घोषित धार्मिक दंड के तहत ‘सेवा’ कर रहे थे।

सुखबीर के पैर में फैक्चर है, इसलिए वो व्हीलचेयर पर बैठे थे और हाथ में भाला लिए चौकीदारी कर रहे थे। हमलावर का नाम नारायण सिंह चौरा बताया जा रहा है। वो बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) का आतंकवादी रहा है। मौके पर मौजूद लोगों ने हमलावर को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया है। इस हमले से सुखबीर सिंह बादल को कोई नुकसान नहीं हुआ है।

जानिए कौन है नारायण सिंह?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमला करने वाला नारायण सिंह चौरा बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) का आतंकवादी रहा है। नारायण चौरा 1984 में पाकिस्तान गया था। आतंकवाद के शुरुआती दौर में पंजाब में हथियारों और विस्फोटकों की बड़ी खेप की तस्करी में मदद करता था। पाकिस्तान में रहते हुए उसने कथित तौर पर गुरिल्ला युद्ध और देशद्रोही साहित्य पर एक किताब भी लिखी है। वो बुड़ैल जेलब्रेक मामले में भी आरोपी है। नारायण इससे पहले पंजाब की जेल में सजा काट चुका है। वो खालिस्तान लिबरेशन फोर्स और अकाल फेडरेशन से जुड़ा हुआ था। उस पर करीब एक दर्जन मामले दर्ज हैं। नारायण सिंह चौरा चंडीगढ़ जेल ब्रेक कांड का भी आरोपी है।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share