मासूम से दुष्कर्म-मर्डर: आरोपी को कड़ी सजा दिलाने एसपी ने एसआईटी का किया गठन, पांच वकील लड़ेंगे केस

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग में छह साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या मामले में एसआईटी का गठन किया गया है। टीम में 7 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को शामिल किया गया है। आरोपी को कड़ी सजा दिलाने के लिए टीम तेजी से काम करेगी।
टीम में मोहन नगर थाना प्रभारी निरीक्षक शिव प्रसाद चंद्रा।
निरीक्षक श्रद्धा पाठक थाना प्रभारी महिला थाना। उप निरीक्षक चेतन चंद्राकर थाना प्रभारी छावनी। उप निरीक्षक पारस ठाकुर थाना प्रभारी मोहन नगर। सहायक उप निरीक्षक राजेन्द्र देशमुख थाना मोहन नगर।
सहायक उप निरीक्षक संगीता मिश्रा रक्षा टीम।
प्रधान आरक्षक लक्ष्मी नारायण पात्रे थाना मोहन नगर।
बता दें कि इस केस में आरोपी को सजा दिलाने के लिए स्थानीय वकील के साथ सुप्रीम कोर्ट के 5 वकील केस लड़ेंगे।
