Soumya Chursyia Arrest: ईओडब्ल्यू ने सौम्या चौरसिया को किया गिरफ्तार, विशेष न्यायाधीश की अदालत में पेश, 10 दिन की रिमांड

Soumya Chursyia Arrest: ईओडब्ल्यू ने सौम्या चौरसिया को किया गिरफ्तार, विशेष न्यायाधीश की अदालत में पेश, 10 दिन की रिमांड

Soumya Chursyia arrest: रायपुर। राज्य प्रशासनिक सेवा की निलंबित अफसर और उपसचिव सौम्या चौरसिया को गिरफ्तार किया गया है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो ने आय से अधिक संपत्ति मामले में उन्हें गिरफ्तार किया है। बता दे ईओडब्ल्यू ने उनके खिलाफ जुलाई माह में आए से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया था। जिसमें आज गिरफ्तारी कर विशेष न्यायाधीश की अदालत में पेश कर उन्हें 10 दिन की न्यायिक रिमांड में भेजा गया है।

इस मामले में ईडी ने अपराध दर्ज कर समीर विश्नोई को अक्टूबर 2022 में तथा दिसंबर 2022 में सौम्या चौरसिया को जेल भेजा था। ईडी की जांच के आधार पर ईओडब्ल्यू ने सौम्या चौरसिया के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया था। जुलाई 2024 में दर्ज एफआईआर के अनुसार सौम्या चौरसिया को अक्टूबर 2022 तक वेतन और अन्य भत्ते के रूप में 85 लाख 50 हजार रुपए मिले हैं।

जबकि उन्होंने अपने परिवार के सदस्यों और करीबियों के नाम 29 अचल संपत्तियां अर्जित की हैं। जिसकी कीमत लगभग 9 करोड़ 22 लाख रुपए है। जुलाई में दर्ज एफआईआर में आज सेंट्रल जेल से प्रोडक्शन वारंट पर सौम्या चौरसिया को गिरफ्तार किया है। जिसके बाद उन्हें विशेष न्यायाधीश आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो रायपुर निधि शर्मा की अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हें 10 दिन की न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share