Sikandar Movie: सलमान की फिल्म "सिकंदर" में हुई इस खूबसूरत एक्ट्रेस की एंट्री, यहां जानें कब होगी रिलीज…

Sikandar Movie: सलमान की फिल्म "सिकंदर" में हुई इस खूबसूरत एक्ट्रेस की एंट्री, यहां जानें कब होगी रिलीज…

Sikandar Movie: मुंबई। बॉलीवुड के दंबग अभिनेता सलमान खान ने साल 2024 की शुरुआत में अपनी नई फिल्म सिकंदर की अनाउंसमेंट की थी. एक्शन थ्रिलर फिल्म को लेकर फैंस एक्साइटेड हो गए और इसकी रिलीज का इंतजार करने लगे. एआर मुरुगादॉस के निर्देशन में बनी फिल्म की शूटिंग चल रही है. कहा जा रहा है कि इसमें सलमान और रश्मिका का एक रोमांटिक सॉन्ग भी होगा, जिसे हाई-सिक्योरिटी के बीच शूट किया जाएगा. अब खबर आ रही है नए कलाकारों की टोली में काजल अग्रवाल भी शामिल हो गई है.

रिपोर्ट के मुताबिक, सिकंदर में साउथ एक्ट्रेस काजल अग्रवाल की एंट्री हुई है. वह सलमान खान, रश्मिका मंदाना, सत्यराज और प्रतीक बब्बर संग एक्टिंग करती दिखाई देंगी. हालांकि एक्ट्रेस का कैरेक्टर क्या होगा, इसे सीक्रेट रखा गया है. काजल इससे पहले ‘सिंघम’ और ‘स्पेशल 26’ जैसी कुछ लोकप्रिय हिंदी फिल्मों में काम कर चुकी हैं. इससे पहले, बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट में कहा गया कि सलमान खान और रश्मिका मंदाना कुछ गानों की शूटिंग के लिए इस साल के अंत तक यूरोप जाएंगे. प्रीतम ने सिकंदर के लिए दो चार्टबस्टर्स की रचना की है और निर्माता साजिद नाडियाडवाला इसे यूरोप में बड़े पैमाने पर शूट करने की प्लानिंग बना रहे हैं. फिलहाल रेकी चल रही है और परफेक्ट प्लेस को जल्द ही लॉक कर दिया जाएगा. एक डांस नंबर और एक रोमांटिक गाना लाइन में है.

फिल्म सिकंदर की अनाउंसमेंट इस ईद पर की गई थी और अगली ईद पर रिलीज होने की उम्मीद है. जुलाई में फिल्म के मेकर्स ने सत्यराज और प्रतीक बब्बर का स्वागत किया था. नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट ने लिखा, ”हम #सत्यराज सर पर आपका स्वागत करते हुए उत्साहित हैं! आपको टीम #सिकंदर में पाकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं. एक बार फिर हमारे अपने @_prat के साथ सहयोग करके खुशी हुई.”

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share