Sidhu Moosewala Mother in Pregnant: प्रेग्नेंट हैं सिंगर सिद्धू मूसेवाला की मां! बेटे की मौत के बाद घर में अब गूंजेगी किलकारी…

Sidhu Moosewala Mother in Pregnant: प्रेग्नेंट हैं सिंगर सिद्धू मूसेवाला की मां! बेटे की मौत के बाद घर में अब गूंजेगी किलकारी…

Sidhu Moosewala Mother in Pregnant: मुंबई। पंजाब से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्दू मूसेवाला के घर जल्द एक बड़ी खुशखबरी आने वाली है। सिद्धू की मां चरण कौर सिंह मार्च माह में एक बच्चे को जन्म देने वाली हैं। जानकारी दे दें कि सिद्धू मूसेवाला की मां एक स्पेशल टेक्नोलॉजी की मदद से एक बच्चे को जन्म देने वाली हैं। इस बात की पुष्टि खुद सिद्दू मूसेवाला के ताऊ चमकौर सिंह ने की है। बता दें सिंगर की हत्या के बाद यह पहला मौका होगा, जब उनके घर में खुशियां मनाई जाएंगी।

दरअसल, जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना। दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला के घर में जल्द ही बच्चे की किलकारी गूंजने वाली है। सिंगर की मां चरण कौर प्रेग्नेंट हैं। मूसेवाला पेरेंट्स जल्द ही अपने घर में नन्हे मेहमान का स्वागत करने वाले हैं। IVF की मदद से सिद्धू मूसेवाला की मां प्रेग्नेंट हुई हैं और वो मार्च में अपने बेबी को जन्म देंगी। इस खबर को सुनने के बाद जहां कई लोग हैरान हैं, तो सिंगर के फैंस खुशी से झूम उठे हैं। उनका मानना है कि सिंगर सिद्धू मूसेवाला का फिर से पुनर्जन्म होने वाला है। हालाकिं, सिंगर के पेरेंट्स ने अभी तक इन खबरों को कंफर्म नहीं किया है। 

बता दें कि पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की एक बड़ी फैन फॉलोइंग है। उनकी गिनती लोकप्रिय पंजाबी गायकों में होती थी। यहीं नहीं उन्होंने साल 2022 में कांग्रेस की ओर से पंजाब विधानसभा का चुनाव भी लड़ा था, लेकिन इसमें उनकी हार हुई थी। फिर इसी साल 29 मई 2022 को सिद्धू मूसेवाला की हत्या करवा दी गई थी। हत्या की जिम्मेदारी खुद गोल्डी बराड़ ने ली थी। हत्या के मामले में 31 लोगों को आरोपी बनाया गया है। जिसमें से 25 आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी हो चुकी है। सिद्धू मूसेवाला की मौत को लेकर देशभर में उनके फैंस ने दुख जताया था। मूसेवाला के पहले एल्बम पीबीएक्स 1 ने बिलबोर्ड कैनेडियन एल्बम चार्ट पर 66वां स्थान हासिल किया था। उनके हिट गानों में एक एके 47 और मेरा नाम थे। बेटे की हत्या के बाद से ही सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता लगातार उनके लिए इंसाफ की मांग कर रहे हैं। वे अक्सर पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार को घेरते हैं।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share