Shivraj Singh Chouhan Son Engagement: कौन हैं अमानत बंसल, जो बनेंगी शिवराज सिंह चौहान के घर की बड़ी बहू, विदेश में की पढ़ाई

Kartikey Singh Chauhan Engagement: भोपाल: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Minister Shivraj Singh Chouhan) के बड़े बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान का रिश्ता तय हो गया है. एक माह बाद 17 अक्टूबर को कार्तिकेय सिंह चौहान की सगाई होगी. केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खुद इसकी जानकारी दी है.
कार्तिकेय सिंह चौहान का रिश्ता तय
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा, ” एक पिता के रूप में आज मेरे लिए बहुत खुशी का अवसर है. मैं, मेरी धर्मपत्नी साधना और पूरे परिवार को आप सभी से यह शुभ समाचार साझा करते हुए अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि मेरे बड़े बेटे कार्तिकेय की सगाई श्री अनुपम बंसल जी और श्रीमती रुचिता बंसल जी की सुपुत्री अमानत बंसल से तय हुई है. 17 अक्टूबर को कार्तिकेय और अमानत की सगाई की रस्म होगी. बच्चों को भावी जीवन के लिए आप सभी शुभकामनाएं और आशीर्वाद देकर दोनों परिवारों को अनुगृहीत करें.”
बड़े कारोबारी की बेटी है अमानत बंसल
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की बड़ी बहु अमानत बंसल राजस्थान के उदयपुर की रहने वाली है. अमानत बंसल के पिता अनुपम बंसल फेमस शूज कंपनी लिबर्टी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं. वहीँ अमानत की मां का नाम रुचिता बंसल है. वे कन्फेडरेशन ऑफ वूमेन एंटरप्रेन्योर्स ऑफ इंडिया के हरियाणा चैप्टर की फाउंडर हैं. इसके लावा वह ‘इजहार’ नाम की एक संस्था चलाती है. केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के समधी अनुपम बंसल देश के बड़े बिजनेसमैन माने जाते हैं.
विदेश से पढ़ाई की
शिवराज सिंह चौहान की होने वाली बहू यानी अमानत बंसल की बात करें तो अमानत बंसल ने विदेश से पढ़ाई की है. अमानत ने लंदन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से साइकोलॉजी में मास्टर्स किया है. अमानत को शास्त्रीय नृत्य का भी बहुत शौक है.
4 माह पहले हुई थी छोटे बेटे की सगाई
कार्तिकेय सिंह चौहान और अमानत बंसल पहले से एक दूसरे को जानते हैं. 17 अक्टूबर को दोनों की सगाई हो जायेगी. खबर है इस साल दोनों की शादी भी हो सकती है. बता दें 4 माह पहले मंत्री शिवराज सिंह चौहान के छोटे बेटे कुणाल सिंह चौहान की सगाई हुई थी. कुणाल सिंह चौहान की होने वाली पत्नी का नाम रिद्धि जैन है. कुणाल लव मैरिज करने जा रहे हैं. दोनों साथ में पढाई किया करते थे. रिद्धि जैन भोपाल के प्रसिद्ध डॉक्टर इंद्रमल की पोती है. दोनों भाई की शादी एक साथ हो सकती है.






