Shahrukh Khan: शाहरूख खान को जान से मारने की धमकी, मुंबई पुलिस ने फैजान को किया गिरफ्तार, कोर्ट में पेश…

Shahrukh Khan: शाहरूख खान को जान से मारने की धमकी, मुंबई पुलिस ने फैजान को किया गिरफ्तार, कोर्ट में पेश…

Shahrukh Khan: रायपुर। शाहरूख खान को धमकी मामले में रायपुर के फैजान खान को महाराष्ट्र पुलिस गिरफ्तार किया है। मुंबई पुलिस आज राजधानी पहुंची थी, जिसके बाद फैजान को गिरफ्तार कर रायपुर कोर्ट में पेश कर रही है। मुंबई पुलिस यहां से उसे ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई लेकर जाएगी। 

मुंबई पुलिस शाहरुख़ खान को धमकी मामले में 7 नवम्बर को राजधानी रायपुर के पंडरी थाना पहुंची थी। आरोपी फैजान को धमकी मामले में पूछताछ के लिए नोटिस देखर थाने बुलाया था। दो घंटे तक चली पूछताछ में फैजान ने पुलिस को बताया था कि उसका मोबाइल गुम हो गया है और किसने शाहरुख़ को धमकी दी, इसकी जानकारी उसे नहीं है। जिसके बाद पुलिस ने उसे नोटिस देखर 11 नवम्बर को मुंबई के बांद्रा थाने पूछताछ के लिए बुलाया था। लेकिन फैजान मुंबई नहीं पहुंचा, जिसके बाद आज सुबह मुंबई पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। 

दरअसल, 5 नवंबर को बाॅलीवुड एक्टर शाहरूख खान को जान से मारने की धमकी मिली, जिसकी शिकायत मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई थी। इस शिकयत को मुंबई पुलिस ने गंभीरता से लिया और धमकी देने वाले नंबर का पता लगाया तो वो नंबर रायपुर के पंडरी निवासी फैजान का निकला।

महाराष्ट्र पुलिस 7 नवम्बर को रायपुर आकर पंडरी में फैजान के घर पहुंची। उसे पंडरी थाने में लाकर पूछताछ किया गया। फैजान ने बताया कि वो पेशे से वकील है और उनका मोबाइल गुम हो गया है, जिसकी शिकायत खम्हारडीह थाने में दर्ज कराई है। महाराष्ट्र पुलिस ने पूछताछ के बाद एडवोकेट को नोटिस देकर छोड़ दिया है।

पंडरी थाने में पूछताछ के बाद फैजान बाहर निकले तो उन्होंने मीडिया को बताया कि मुंबई पुलिस ने करीब दो घंटे तक पूछताछ की। इस दौरान उन्होंने मुंबई पुलिस को बताया 2 नवंबर को जब वो शंकर नगर पहुंचे तो देखा कि मोबाइल उनके पास नहीं था, मोबाइल कहीं गुम हो चुका था। जिसकी शिकायत उन्होंने खम्हारडीह थाने में भी दर्ज कराई थी। फैजान ने कहा कि मोबाइल पाने वाले ने ही शाहरूख खान को धमकी दी और 50 हजार की फिरौती मांगी। उन्होंने धमकी भरा फोन नहीं किया था…

उन्होंने आगे कहा कि महाराष्ट्र् पुलिस ने जब उनसे पूछा कि धमकी भरा काॅल जिस दिन किया गया था, उस दिन वो कहां थे, उन्होंने जवाब में कहा कि वो रायपुर कोर्ट, एसपी कार्यालय के पास में ही थे।

जानिए पूरा मामला

बांद्रा पुलिस ने बीएनएस की धारा 308 (4), 351 (3) (4), के तहत शिकायत दर्ज है। मुंबई पुलिस की जांच में पता है कि जिस नंबर से फोन किया गया वो नंबर छत्तीसगढ़ के किसी फैजान नाम के शख्स का है। धमकी की शिकायत 5 नवंबर, मंगलवार को मुंबई के बांद्रा पुलिस थाने में दर्ज करवाई गई है।

धमकी देने वाले शख्स ने 50 लाख की फिरौती मांगी। फोन पर धमकी देने वाले ने कहा कि उसे अगर पैसे नहीं मिले तो वो कुछ भी कर सकता है। पुलिस ने कॉल और नंबर का पता लगाया तो वो नंबर रायपुर, पंडरी निवासी मोहम्मद फैजान का निकला। फैजान पेशे से रायपुर कोर्ट में एडवोकेट है।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share