देखिए फोटो और वीडियो: छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल रामेन डेका पहुंचे रायपुर, एयरपोर्ट पर सीएम विष्णुदेव और उनके कैबिनेट, अफसरों ने किया स्वागत…

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उनके मंत्रियों और अधिकारियों ने गर्मजोशी से उनकी अगुवानी की। एयरपोर्ट पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।

उन्होंने सलामी गादर का निरीक्षण भी किया। इस मौके पर छत्तीसगढ़ के पारंपरिक लोक नृत्य से उनका स्वागत किया गया।







